15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Drunk Teacher Video: शराब पीकर क्लास में आया टीचर और कर दी ये हरकत, देखें अमरावती के शराबी शिक्षक का वीडियो

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन ताजा वीडियो जो वायरल हो रहा है वो कई सारे सवाल खड़ा कर रहा है। दरअसल एक टीचर शराव पीकर पहले स्कूल पहुंच गया और फिर टेबल पर पैर रखकर सो गया।

2 min read
Google source verification
Viral video of drunk teacher Of Melghat who slept in class room Goes Viral in Social Media

शराब पीकर क्लास में आया टीचर और कर दी ये हरकत

Drunk Teacher Video: स्कूल में आने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा और आचरण देने की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षक की होती है। लेकिन कई बार शिक्षक ऐसी हरकत कर देते हैं कि सब हैरान हो जाते हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के अमरावती से सामने आया है। जहां एक शिक्षक पहले शराब पीकर क्लास में आता है और फिर टेबल पर पैर रखकर सो जाता है। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र के अमरावती के मेलघाट से सामने आया वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो शराब के नशे में धुत एक टीचर का है। दरअसल मेलघाट के धरणी तहसील के एक स्कूल में शिक्षक शराब पीकर आता है और फिर टेबल पर पैर रखकर सो जाता है। यह वीडियो कमरे में किसी ने कैद कर लिया और ये अब वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की मिली धमकी, पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से आया मैसेज

शराबी शिक्षक के इस वीडियो को कई वॉट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पर लोग तेजी से साझा कर रहे हैं। साथ ही जिले में भी इस वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। यह वीडियो जिला परिषद स्कूल का है। लोग इस शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आप साफ देख सकते है कि शराबी शिक्षक क्लास में सोता हुआ दिख रहा है।

शिक्षक शराब के नशे में इस कदर है कि उसे कुछ समझ में नहीं आ रहा है। शिक्षक की इस हरकत से छात्र क्लास के बाहर चल गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद एक शख्स ने अपने मोबाइल में पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वह शख्स टीचर को उठाता है और सवाल पूछता है। फिर शिक्षक क्लास के बाहर चला जाता है।

वहीं शराब पीकर स्कूल की क्लास में सोने वाले शिक्षक का नाम पृथ्वीराज चव्हाण बताया जा रहा है। वह धरणी तालुका के काकरमल में एक जिला परिषद स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। बच्चों का आरोप है कि शिक्षक शराब पीकर क्लास में आए थे। फिलहाल शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अब देखना है कि उसके खिलाफ क्या एक्शन होता है।