13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: कब होगा शिंदे सरकार का अगला कैबिनेट विस्तार? विधायक आशीष जैसवाल ने बताई यह तारीख

महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर चल रही अटकलों के थमने का समय आ चुका है। एकनाथ शिंदे के विधायक आशीष जैसवाल के मुताबिक, राज्य सरकार के शीतकालीन अधिवेशन सत्र के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। राज्य सरकार मंत्रिमंडल विस्तार न होने के चलते विरोधी दल के निशाने पर थी।

2 min read
Google source verification
maha_cabinet.jpg

Devendra Fadnavis and Eknath Shinde

महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को बने हुए चार महीने से अधिक का समय हो चुका है। इसके बावजूद अभी तक उनका अगला कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। इस बात को लेकर एकनाथ शिंदे अक्सर विरोधी दलों के निशाने पर रहते थे। इस बाबत उनके एक विधायक ने अहम जानकारी दी है। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक आशीष जैसवाल के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार के आगामी शीतकालीन अधिवेशन के पहले राज्य सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा।

इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शिंदे-फडणवीस सरकार काफी परेशानी में भी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि शिंदे खेमे और बीजेपी में कई सारे विधायक ऐसे हैं जो मंत्री पद मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें इस विस्तार में मौका नहीं मिल पाता है तो खास तौर पर शिंदे गुट में विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ सकती है। खैर, शिंदे सरकार के इस कैबिनेट विस्तार में किस-किस विधायक को मंत्री पद दिया जाता है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यह भी पढ़े: Maharashtra News: 1 हजार की घूस के आरोप में गिरफ्तार ऑफिसर 20 साल बाद हुआ बरी, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला

बता दें कि इस बात को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस अच्छे से जानते हैं कि हर विधायक को मंत्री बना पाना उनके लिए संभव नहीं है। ऐसे में शिंदे सरकार ने विधायकों की नाराजगी दूर करने का एक नई योजना बनाई है। इस योजना के मुताबिक जिन विधायकों को कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिल पाएगी। उन्हें राज्य के महामंडल और नगर निगम में पद देकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बात को लेकर भी सीएम और डिप्टी सीएम के बीच में चर्चा हुई है।

कैबिनेट विस्तार को लेकर एक ओर जहां शिंदे-फडणवीस सरकार बैठकें और तैयारियां कर रही है। वहीं दूसरी तरफ विपक्ष में बैठी एमवीए के नेता यह दावा कर रहे हैं कि इस कैबिनेट विस्तार के बाद शिंदे खेमे में फूट पड़ जाएगी और यह सरकार गिर जाएगी। इसके पीछे ठाकरे गुट का यह तर्क है कि जितने भी विधायक एकनाथ शिंदे के साथ में गए हैं। उनमें से हर कोई सरकार में मंत्री बनना चाहता है जो सरकार के लिए मुमकिन नहीं है।

इसका ताजा मामला हमने कुछ दिनों पहले प्रहार जनशक्ति पार्टी के प्रमुख बच्चू कडू के विधायक रवि राणा से विवाद के दौरान देखा था। उस समय भले ही बच्चू कडू पर रवि राणा ने आरोप यह लगाया था कि उन्होंने 50 करोड़ लेकर बीजेपी को सपोर्ट किया। लेकिन बच्चू कडू की नाराजगी इस बात को लेकर भी थी कि उन्हें पहले कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिला। पिछली सरकार में बच्चू कडू राज्य मंत्री थे।