महाराष्ट्र के जालना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। जालना में चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर एक शादीशुदा महिला से गैंग रेप किया गया। रेप का वीडियो और फोटो से ब्लैकमेल किया गया। पति ने जब देखा तो सदमे से उनकी मौत हो गई।
महाराष्ट्र के जालना से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। एक शादीशुदा महिला के साथ पहले चाय में बेहोशी की दवा मिलाकर गैंग रेप किया गया। ऐसा किए जाते समय कुछ तस्वीरें और वीडियो ली गईं। इन वीडियो और फोटो के माध्यम से एक साल तक पीड़ित महिला को ब्लैकमेल किया जाता रहा था। आखिर में ये वीडियो और तस्वीरें महिला के पति को भेज दी गईं। आपत्तिजनक हालत में अपनी पत्नी को देखकर सदमे से पति की मौत हो गई। इस खबर की जानकारी देते हुए बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने एक वीडियो मेसेज शेयर किया है।
बीजेपी चित्रा वाघ ने अपने मराठी में शेयर किए गए वीडियो में घटना पर अफसोस जताते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की महिलाएं बिना घबराए ऐसे मामलों में पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस और सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर संबंधित पीड़ित महिला ने ऐसा किया होता तो शायद आज यह अनहोनी नहीं होती और उनके पति की मौत नहीं होती। यह भी पढ़े: Maharashtra News: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे 23 नवंबर को जाएंगे बिहार, करेंगे तेजस्वी यादव से मुलाकात
बता दें कि बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने कहा कि जो हुआ वो दिल दहला देने वाला है। लेकिन इस घटना से कई सवाल भी खड़े होते हैं। साल भर पहले इस पीड़ित महिला के साथ जो हुआ, अगर तभी उन्होंने तत्काल पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई होती तो आज यह अनर्थ नहीं होता। मुझे महाराष्ट्र की अपनी सभी सहेलियों, बहू-बेटियों से यही कहना है कि अगर आपके साथ कहीं अत्याचार या शोषण होता है तो सहन ना करें। आगे आएं और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएं। सरकार आपके साथ खड़ी है, पुलिस आपके साथ है। डरने की कोई जरूरत नहीं है।
चित्रा वाघ ने दी नसीहत: बता दें कि इस वीडियो में आगे चित्रा वाघ ने कहा कि जालना के पुलिस अधीक्षक इस मामले की जांच कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल अभी इतनी ही अपडेट्स सामने आया है। आगे इस बारे में अपडेट्स आएंगे, लेकिन ऐसी घटनाएं आगे ना हों, इसलिए हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है।