15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: चंद्रपुर में युवक को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, सिर को धड़ से अलग कर ‘खेला फुटबॉल’

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। चंद्रपुर में युवक की हत्या करने के बाद आरोपी सड़क पर फुटबॉल की तरह महेश के सिर को पैरों से खेलने लगा। इस हत्याकांड को वहां मौजूद कुछ चश्मदीदों ने भी ये दिल दहला देने वाला नजारा देखा।

2 min read
Google source verification
chandrapur_murder_case.jpg

Chandrapur Murder Case

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। चंद्रपुर में आपसी दुश्मनी का बदला ऐसे लिया गया कि कोई सोच भी नहीं सकता हैं। चंद्रपुर में पहले युवक की धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया और बाद में उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा तो मृतक के सिर के साथ काफी देर तक फुटबॉल भी खेला गया। रोंगटे खड़ी कर देने वाली यह वारदात चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर कस्बे की है।

सोमवार रात को दुर्गापुर मेन रोड पर एक 35 साल के युवक महेश मेश्राम की पुरानी दुश्मनी की वजह से 10 से 15 आरोपियों ने हत्या कर दी। इन आरोपियों ने पहले महेश को जमकर पीटा और फिर सिर काट दिया। महेश मेश्राम का शव सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था जबकि सिर शव से 50 मीटर दूर था। यह भी पढ़े: Mumbai News: पुलिस ने नेटफ्लिक्स और वीर दासके खिलाफ दर्ज की एफआईआर, ‘कॉपीराइट’ उल्लंघन का लगाया आरोप

बता दें कि महेश की हत्या करने के बाद आरोपी यहीं नहीं रुके बल्कि सड़क पर फुटबॉल की तरह महेश के सिर को पैरों से खेलने लगे। इस हत्याकांड को वहां मौजूद कुछ चश्मदीदों ने भी देखा। हैरानी वाले बात ये है कि जहां ये मर्डर किया गया स्थानीय पुलिस वहां से महज कुछ ही दूरी पर है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी है।

मृतक महेश के खिलाफ भी हाल ही में कई केस दर्ज हुए थे लेकिन वह जेल से रिहा कर दिया गया था। आरोपी और मृतक महेश के बीच विवाद किस कारण हुआ, इसकी चंद्रपुर पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में दुर्गापुर पुलिस ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया जबकि 7 से 8 लोगों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग