
Corona
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मुंबई. वीजा नियमों का उल्लंघन कर दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीग-ए-जमात मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ महाराष्ट्र के अलग-अलग पुलिस थानों में मामला दर्ज किया गया है। मुंबई और ठाणे के अलावा नवी मुंबई, अमरावती, नांदेड, नागपुर, पुणे, अहमदनगर, चंद्रपुर और गडचिरोली में ये मामले दर्ज किए गए हैं। गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीटर के माध्यम से यह जानकारी दी।
देशमुख ने बताया कि वीजा नियमों के उल्लंघन के साथ ही लॉकडाउन तोडऩे का मामला भी विदेशी नागरिकों के खिलाफ दर्ज किया गया है। ये सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। वीजा नियम का उल्लंघन कर सभी लोग निजामुद्दीन स्थित तबलीगी मरकज के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इनमें से अधिकांश लोग अभी क्वारेंटाइन हैं।
इन देशों के नागरिक
जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, उनमें कजाकिस्तान के 9, बांग्लादेश के 13, ब्रूनेई के 4, आइवरी कोस्ट के 9, टोगो के 6, म्यांमार के 18, मलेशिया के 8, इंडोनेशिया के 37, फिलीपींस के 10, तंजानिया के 11, रूस के 2, जिबोती के 5 और किर्गिस्तान के 19 नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा अमरीका, ईरान, घाना, दक्षिण अफ्रीका और बेनिन के एक-एक नागरिक का भी नाम है।
Published on:
13 Apr 2020 03:00 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
