9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: कांग्रेस में बड़ी फूट! अशोक चव्हाण-देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद 7 विधायकों के BJP में शामिल होने की अटकलें

महाराष्ट्र में सियासी पारा गरमाया हुआ है। इसी बीच खबर है कि शिवसेना के बाद अब कांग्रेस में भी बड़ी फूट पड़ सकती है। दरअसल कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद अटकलें तेज हैं कि सात विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Ashok Chavan Meets Devendra Fadanvis, 7 MLA may Join BJP

अशोक चव्हाण-देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद 7 विधायकों के BJP में शामिल होने की अटकलें

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवसेना के बाद अब कांग्रेस में बड़ी फूट देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के सात विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दरअसल महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जानें लगी हैं।

वहीं कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण के बारे में अटकलें हैं कि वो जल्द ही कांग्रेस छोड़ सकते हैं। लेकिन अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ने की बात को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि देवेंद्र फडणवीस से उनकी मुलाकात राजनैतिक नहीं थी। खबरें है कि कांग्रेस के 2 पूर्व मंत्री शिंदे कैबिनेट में शपथ ले सकते हैं लेकिन ये कौन हैं इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, गणेश उत्सव के बाद 23 मंत्री लेंगे शपथ!

उल्लेखनीय है कि देवेंद्र फडणवीस और अशोक चव्हाण की मुलाकात आशीष कुलकर्णी के घर पर हुई थी। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा है कि चव्हाण के साथ सात विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अगर अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ते हैं तो यह पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा।

दूसरी तरफ महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार की अटकलें भी तेज है। खबर है कि शिंदे कैबिनेट का विस्तार गणेश उत्सव के बाद किया जा सकता है। जिसके तहत 23 मंत्री शपथ ले सकते हैं। मौजूदा समय में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के बाद 18 मंत्रियों ने शपथ ली हुई है।