7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोले-फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के करीब जाना पड़ता है

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने के आसार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर जवाबी हमले किये जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के करीब जाना पड़ता है।

less than 1 minute read
Google source verification
uddhav_shinde_.jpg

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में सियासी बयानबाजी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर शिवसेना के दोनों खेमे के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि फोटो खिंचवाने के लिए लोगों के पास जाना पड़ता है। शिंदे के इस बयान के बाद इसे लेकर पलटवार हो सकता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि अपना हाथ कभी आसमान को नहीं छुएगा, हम जमीन पर हैं। शिंदे ने उद्धव ठाकरे की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें यह भी पता है कि सरकार किसकी है और कौन चला रहा है। सीएम शिंदे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंदे सरकार को आशीर्वाद दिया है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: महाराष्ट्र से बड़ी खबर, चंद्रशेखर बावनकुले के इस बड़े दावे से बढ़ी कांग्रेस, एनसीपी और उद्धव गुट की टेंशन

बारिश में भी लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं हुई है। शिंदे ने कहा कि मैं पुणे में नागरिकों का स्वागत करने के लिए गया था। लेकिन इसे लेकर भी आलोचना की गई। उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर शिंदे ने कहा कि फोटो निकालने के लिए भी नजदीक आना पड़ता है। वे बोले कि प्रेम से लोगों को नजदीक लाना पड़ता है, कोई किसी के भी पास फोटो निकालने नहीं जाता है।

शिंदे ने कहा कि दही हांडी के बाद अब बिना किसी रोक के गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। यह हमारी संस्कृति, परंपरा है, हमें इसे और विकसित करना है। सीएम ने कहा है कि अगर हम पाबंदियां लगाते रहे तो ये त्योहार कम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी नवरात्रि महोत्सव भी धूमधाम से मनाया जाएगा।