
CM एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र की नई सरकार का कैबिनेट विस्तार जल्द हो सकता है। इसी कड़ी में खबर है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कैबिनेट विस्तार से पहले राजधानी दिल्ली जा रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह दिल्ली में कैबिनेट विस्तार पर बीजेपी आलाकमान से चर्चा कर सकते हैं। शिंदे के सीएम बनने के बाद यह उनका दूसरा दिल्ली दौरा है।
राष्ट्रपति चुनाव के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की खबरें सामने आई हैं। इससे पहले जब एकनाथ शिंदे दिल्ली दौरे पर आए थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी। शिंदे के साथ पिछले दौरे में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे थे।
वहीं खबरें यह भी हैं कि महाराष्ट्र में 20 जलाई को कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। यह विस्तार दो चरणों में हो सकता है। साथ ही पहले चरण में बीजेपी और शिंदे गुट से 10 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी बचे हुए अन्य को मानसून सत्र के बाद शपथ दिलवाई जा सकती है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह जल्द ही साफ हो जाएगा।
महाराष्ट्र में 25 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो सकता है। यही कारण है कि इस सत्र से पहले मंत्रियों को शपथ दिलाकर मंत्रालय का बंटवारा किया जा सकता है। दरअसल शिवसेना से बगावत कर एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से 30 जून को सीएम पद की शपथ ली है। इससे पहले एक प्रेस वार्ता के दौरान भी एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया था कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है।
Published on:
18 Jul 2022 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
