
Uddhav Thackeray, Eknath Shinde And Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी हैं। उद्धव गुट ने सामना के माध्यम से शिंदे खेमे पर निशाना साधा हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में दावा किया कि शिंदे गुट के 40 बागी विधायकों में से 22 जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। अपने साप्ताहिक कॉलम में शिवसेना बारिश और सुखाड़ के दौरान निष्क्रिय रहने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर भी तंज कसा है।
उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को सीएम बनाना बीजेपी की एक अस्थायी व्यवस्था है। सामना में रोकठोक कॉलम में दावा किया गया है कि अब सबको समझ आ गया हैं कि एकनाथ शिंदे की सीएम की वर्दी कभी भी उतार दी जाएगी। यह भी पढ़े: Maharashtra News: अमरावती के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनों के रूट बदले; देखें लिस्ट
उद्धव ठाकरे खेमे की शिवसेना ने सामना में कहा कि शिंदे गुट का महाराष्ट्र की ग्राम पंचायत और सरपंच चुनाव में सफलता का दावा बिल्कुल झूठा है। शिंदे खेमे के कम से कम 22 विधायकों में नाराजगी हैं। इससे ये साफ जाहिर होता है कि इन विधायकों में से अधिकांश का बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। संपादकीय में आगे कहा गया है कि सीएम शिंदे के कामों से महाराष्ट्र को काफी नुकसान हुआ है और राज्य उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
उद्धव ठाकरे खेमे कि शिवसेना ने आरोप लगाया है कि बीजेपी शिंदे को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती रहेगी। कॉलम में आगे कहा गया है कि एकनाथ शिंदे का महाराष्ट्र के सीएम के रूप में विकास में योगदान नजर नहीं आ रहा है। हर जगह सिर्फ देवेंद्र फडणवीस ही दिखाई देते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे का दिल्ली में भी कोई प्रभाव नहीं है।
शिवसेना ने आगे कहा कि मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस दिल्ली गए। मुंबई को झोपड़पट्टी से बाहर निकालने की महत्वाकांक्षी रणनीति के तहत धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार रेलवे से जमीन के लिए रेल मंत्रालय से इजाजत ले आई। धारावी के पुनर्विकास का पूरा श्रेय डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को जाता है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की घोषणा में सीएम शिंदे कहीं नहीं हैं।
Updated on:
24 Oct 2022 11:28 am
Published on:
24 Oct 2022 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
