6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी चुनाव में जीत का किया दावा, उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

महाराष्ट्र में नई सरकार भले ही बन गई है। लेकिन सूबे का सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के साथ बीएमसी चुनाव को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

2 min read
Google source verification
devendra_fadanvis23.jpg

डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस बीएमसी चुनाव में जीत का किया दावा

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब सूबे में सियासी बयानबाजी बीएमसी चुनाव को लेकर हो रही है। इसी बीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी चुनाव में जीत का दावा किया है। साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा है।

देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। साथ ही बीएमसी चुनाव में जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि सीएम अब घर में नहीं बैठेंगे और ना ही आप लोगों को बैठने देंगे। फडणवीस ने कहा कि भाजपा और शिवसेना का भगवा लहराएगा लेकिन असली शिवसेना का। जो कि शिंदे की अगुवाई में है।

यह भी पढ़ें-BMC Election 2022: मुंबई में बीएमसी चुनाव की भाजपा ने कर ली तैयारी! सामने आई ये बड़ी अपडेट

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा कि हम पिछली बार भी अपना मेयर बना सकते थे। हमनें प्रधानमंत्री की अगुवाई में एमएमआरए रीजन में तीन लाख करोड़ का काम शुरू किया। वे बोले कि हमें मुंबई विकास लीग शुरू करना है।

फडणवीस ने कहा कि मुंबई महानगर पालिका मौजूदा समय में भ्रष्टाचारियों से भरा हुआ है। इसलिए हमें आने वाले समय में इसे इन लोगों से मुक्त करवाना है। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए बीएमसी में कोई काम नहीं हुआ है। विरोधियों को जवाब देते हुए वे बोले कि जैसे ही चुनाव नजदीक आता है वैसे ही एक डायलॉग फिक्स होता है कि मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की साजिश। उन्होंने पूछा कौन मुंबई को महाराष्ट्र से अलग कर रहा है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुंबई को महाराष्ट्र से कोई अलग नहीं कर सकता है। उन्होंने आगे कहा कि बालासाहेब ठाकरे के सपने को भाजपा पूरा करेगी। उद्धव का नाम लिए बगैर फडणवीस ने कहा कि आप दिल्ली के सामने झुके, सोनिया गांधी के सामने झुके, लेकिन हम महाराष्ट्र के विकास के लिए दिल्ली जाएंगे।