6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: ‘देवेंद्र फडणवीस होंगे BJP-शिवसेना गठबंधन के सीएम’, चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म नहीं हुआ है। दरअसल एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद से शुरू हुआ राजनीतिक घमसान लगातार जारी है। इसी बीच महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस BJP-शिवसेना गठबंधन के सीएम होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Devendra Fadnavis Will be CM Of BJP-Shivsena Alliance Government Says Chandrashekhar Bawankule

'देवेंद्र फडणवीस होंगे BJP-शिवसेना गठबंधन के सीएम', चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस भाजपा और शिवसेना गठबंधन के मुख्यमंत्री होंगे। बावनकुले के इस बयान से राज्य का सियासी पारा गरमा गया है।

गौर हो कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की थी कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को पुणे से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया जाए। इस मांग के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या फडणवीस अपना मोर्चा दिल्ली शिफ्ट करेंगे? इन सवालों पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नेता हैं। वे कहीं नहीं जाएंगे।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने बीएमसी चुनाव में जीत का किया दावा, उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

बावनकुले ने इस दौरान एक बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में फडणवीस भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। यह बाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अकोला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस राज्य का नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं। ऐसा करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि फडणवीस दिल्ली नहीं जाएंगे और वे हमारे नेता हैं। वह आने वाले समय में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री बनेंगे। हम जैसा कार्यकर्ता देवेंद्र फडणवीस की बराबरी नहीं कर सकता। इस राज्य को केवल देवेंद्र फडणवीस ही आगे ले जा सकते हैं। उनके पास विकास की दृष्टि है।