2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना, बोले-बीजेपी की पीठ में घोंपा छुरा

महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म नहीं हुआ है। उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई में कार्यकर्ताओं की एक रैली कर बीजेपी और शिंदे गुट पर निशाना साधा। ठाकरे के निशाने पर गृहमंत्री अमित शाह, सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस रहे। इसी कड़ी में फडणवीस ने ठाकरे के बयान पर पलटवार किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा-

less than 1 minute read
Google source verification
devendra_fadnavis_slams_uddhav_thackeray_.jpg

देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र का सियासी संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। उद्धव ठाकरे और शिंदे-बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू है। इन सब के बीच उद्धव ठाकरे ने बुधवार को मुंबई के गोरेगांव में कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे सहित बीजेपी पर तीखा प्रहार किया। ठाकरे के बयान पर अब देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आपने बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपा है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि साल 2019 के चुनावों में आप (उद्धव ठाकरे) पीएम मोदी की फोटो दिखाकर (सत्ता में) आए। भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा और कांग्रेस और एनसीपी के साथ चले गए। आपने कांग्रेस, एनसीपी के साथ मुझे खत्म करने की पूरी कोशिश की, आप मुझे तब खत्म नहीं कर सके और बाद में भी नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: उद्धव ठाकरे की रैली पर सीएम एकनाथ शिंदे ने साधा निशाना, बोले-ढाई साल बाद आई शिवसैनिकों की याद

गौर हो कि इससे पहले मुंबई के गोरेगांव में बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। ठाकरे ने कहा कि मुंबई आपकी नजर में बेचने के लिए एक जमीन है लेकिन यह हमारे लिए मातृभूमि है। अमित शाह के बयान पर भी उन्होंने कहा कि वे बोले थे कि शिवसैनिकों को जमीन दिखाएंगे, तुम हमको जमीन दिखाओगे तो हम तुम्हे आसमान दिखाएंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि अगर आपमें हिम्मत है तो एक महीने के भीतर बीएमसी चुनाव करा लें और जल्द ही विधानसभा इलेक्शन। हम आपको जमीन दिखाएंगे।