11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: ‘श्रीकांत शिंदे है सुपर सीएम, पिता की गैरहाजिरी में बनते है मुख्यमंत्री’, NCP ने तस्वीर शेयर कर लगाया गंभीर आरोप

Eknath Shinde's Son on CM Chair Pic Goes Viral: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट व उसके सहयोगी कांग्रेस, एनसीपी को शिंदे खेमे की आलोचना करने का मौका मिल गया है। विपक्ष ने शिंदे के बेटे को ‘सुपर सीएम’ नाम भी दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 23, 2022

MP Shrikant Shinde Sitting on Maharashtra CM Chair Photo

सांसद श्रीकांत शिंदे की वायरल फोटो

Shrikant Shinde Sitting on Cm Chair Viral Photo: महाराष्ट्र की सियासत में एक नया विवाद शुरू हो गया है। इसकी वजह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे (Shrikant Shinde) की तस्वीर है। दरअसल शिवसेना (Shiv Sena) के बागी सांसद श्रीकांत की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें वें कथित तौर पर मुख्यमत्री की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे है।

इस 'विवादास्पद' तस्वीर में श्रीकांत शिंदे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान शिंदे के अगल-बगल कुछ अधिकारी भी दिखाई दे रहे है जो उन्हें देख रहे हैं। श्रीकांत शिंदे के हाथ में कुछ दस्तावेज भी नजर आ रहा हैं। यह तस्वीर अब चर्चा का विषय बन गई है। यह भी पढ़े-Thackeray Vs Shinde: उद्धव गुट को झटका, कलेक्टर ने शिंदे खेमे को दी ठाणे में नवरात्रि उत्सव आयोजित करने की अनुमति

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) गुट व उसके सहयोगी कांग्रेस, एनसीपी को शिंदे खेमे की आलोचना करने का मौका मिल गया है। विपक्ष ने शिंदे के बेटे को ‘सुपर सीएम’ नाम भी दिया है।

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए श्रीकांत ने कहा, 'सीएम एकनाथ शिंदे 18 से 20 घंटे काम करते हैं। वह एक काबिल सीएम हैं और उनकी गैरमौजूदगी में किसी को भी उनकी कुर्सी भरने की जरूरत नहीं है। वायरल हो रही तस्वीर हमारे ठाणे स्थित कार्यालय की है। यह आधिकारिक मुख्यमंत्री का आवास नहीं है। मैं और सीएम (एकनाथ शिंदे) दोनों इस कार्यालय का उपयोग काम के लिए करते हैं।"

एनसीपी प्रवक्ता रविकांत वरपे ने फोटो को ट्वीट कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा "श्रीकांत शिंदे को सुपर सीएम बनने के लिए शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में उनके चिरंजीव मुख्यमंत्री पद के प्रभारी हैं। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। यह कैसा राजधर्म है? यह फोटो मुझे एक बहुत ही जिम्मेदार व्यक्ति ने भेजी थी। यह फोटो मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री कार्यालय की है। मुख्यमंत्री वहां अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं।" हालाँकि श्रीकांत शिंदे ने एनसीपी के आरोप को बेबुनियाद बताया हैं।