1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का बड़ा बयान, बोले-मेरा दामाद गुजराती इसलिए मैंने दिया था आरक्षण

महाराष्ट्र का सियासी पारा किसी न किसी वजह से गरमाया हुआ है। साथ ही शिवसेना और शिंदे गुट-बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू है। इन सब के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसके चलते उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जानिए शिंदे ने क्या कहा-

less than 1 minute read
Google source verification
Former Union Minister Sushil Kumar Shinde Reacts on Reservation

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संग्राम कब खत्म होगा यह कहना अभी मुश्किल है। इन सब के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने सोलापुर में एक बड़ा बयान दिया है। इस बयान के चलते आने वाले समय में उनकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि जब मैं राज्य का सीएम था तो मैंने उस समय गुजराती समाज को दो फीसदी का आरक्षण दिया था। क्योंकि मेरा दामाद गुजराती है।

ज्ञात हो कि राज्य के सोलापुर में सुशील कुमार शिंदे एक गुजराती समाज के प्रोग्राम में शामिल हुए थे। इसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मजाकिया अंदाज में शिंदे ने कहा कि जब मैं राज्य का सीएम था तो मैंने उस समय गुजराती समाज को दो प्रतिशत का आरक्षण दिया था। वे बोले कि अब लोग भूल गए हैं कि सुशील कुमार शिंदे ने कोई अच्छा काम किया था। शिंदे ने कहा कि आरक्षण इसलिए दिया क्योंकि मेरा दामाद गुजराती है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Politics: रामदास कदम को पागलों के अस्पताल में भर्ती करें, भास्कर जाधव का करारा हमला

वहीं शिंदे ने कहा कि लोगों को पता है कि मुझे साजिश कर सीएम पद से हटाकर आंध्रप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया। फिर उसके बाद मैं केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हुआ। उन्होंने कहा कि वो जो एक बार हारे हारते ही आ रहे हैं। वे बोले कि हमें ईमानदारी से अपना काम करते रहना चाहिए।

शिंदे के इस बयान की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आने वाले समय में इसे लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो सकता है। गुजराती आरक्षण के साथ ही शिंदे ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के भीतर साजिशों को पढ़ा है। पार्टी के भीतर लोगों ने साजिश कर मुझे सीएम पद से हटा दिया।

Story Loader