पांच नहीं 25 साल तक शिवसेना शासन करेगी : राउत
फिलहाल खबरों के मुताबिक मुख्यमंत्री पद पर शिवसेनाका दावा बरकरार है। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के बीच हुई कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के ठीक एक दिन बाद यानी शुक्रवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में आगामी 25 सालों तक शासन करेगी। वहीं मंत्री पद के लिए तीनों पार्टी में 14-14-12 का फॉर्मूला सामने आ रहा है। जिसमें शिवसेना के 14, एनसीपी के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री होंगे। संजय राउत से जब मुख्यमंत्री के पद के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सिर्फ पांच साल क्यों? हम 25 सालों तक महाराष्ट्र पर शासन करेंगे। राजनीतिक विशेषज्ञकों की मानें तो शिवसेना को मुख्यमंत्री का पद मिलेगा, लेकिन कार्यकाल ढाई-ढाई साल का होगा या पांच साल का होगा अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है। उप-मुख्यमंत्री एनसीपी-कांग्रेस का हो सकता है।