11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Politics: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना, पूछा-असली CM कौन है?

महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में विपक्ष पूरी तरह से सरकार को घेरना चाहेगी। इससे पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि असली सीएम कौन है?

2 min read
Google source verification
Aaditya Thackeray Attacks Shinde Govt, Ask whos is Real CM?

आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा निशाना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके साथ आज से महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। इससे पहले ही शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने नई कैबिनेट में एक भी महिला मंत्री को जगह न देने को लेकर निशाना साधते हुए पूछा है कि असली सीएम कौन है?

महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी सरकार में मंत्री रहे और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर हमला बोला है। ठाकरे ने कहा कि दुर्भाग्यवश मुंबई और राज्य की कैबिनेट में शांति छाई हुई है, कोई बोलने वाला ही नहीं है। वे बोले कि किसी की आवाज सुनाई नहीं पड़ रही है दे। आदित्य ने कहा कि नई सरकार में महिला विधायकों की अच्छी संख्या रहने के बावजूद शिंदे कैबिनेट में किसी को जगह नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें-Maharashtra: खाने को लेकर कैटरिंग मैनेजर पर भड़के शिवसेना MLA संतोष बांगर, कर्मचारी को जड़ दिए थप्पड़

आदित्य ने पूछा कि असंवैधानिक और अवैध सरकार में असली सीएम कौन है? दरअसल एकनाथ शिंदे के शिवसेना से बगावत करने के बाद उद्धव ठाकरे को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जिसके बाद एकनाथ शिंदे ने बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाई है।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार के गठन के 40 दिन बाद कैबिनेट का विस्तार हुआ है। विपक्ष इसे लेकर लगातार सवाल खड़े करता रहा था। आज से शुरू हुए मानसून सत्र में विपक्ष ने किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर महाराष्ट्र सरकार को घेरने का प्लान बनाया है।

वहीं इससे पहले विपक्ष ने सत्र शुरू होने से पहले आयोजित चाय पार्टी का भी बहिष्कार किया था। दरअसल मानसून सत्र के दौरान भारी बारिश के कारण किसानों का नुकसान, बाढ़ की स्थिति, दागी विधायकों को मंत्री बनाने का मसला सहित कई मुद्दे छाए रहेंगे। दरअसल राज्य के कई जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है।