
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बयान पर संजय राउत का पलटवार
Maharashtra Political News: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक बयान में कहा कि गुजराती और राजस्थानी अगर मुंबई से निकल गए तो यहां क्या बचेगा? साथ ही यह वित्तीय राजधानी नहीं रहेगी। राज्यपाल के इस बयान पर शिवसेना आक्रामक हो गई है। संजय राउत ने कहा कि ये मराठी मानुस और महाराष्ट्र का अपमान है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस बयान पर पलटवार करते हुए लगातार चार ट्वीट किये हैं। साथ ही एकनाथ शिंदे और बीजेपी को भी आड़े हाथ लिया है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी प्रायोजित मुख्यमंत्री होते ही मराठी मानुस और शिवाजी महाराज का अपमान करना शुरू हो गया है।
राउत ने शिंदे खेमे को भी आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान-अभिमान इसे लेकर निकला समूह अगर यह सुनकर भी चुप रहने वाला है तो शिवसेना का नाम न लें। वे बोले कि सीएम शिंदे को इस बयान की निंदा करनी चाहिए। शिवसेना नेता ने कहा कि मेहनतकश मराठी लोगों का अपमान है।
वहीं एक अन्य ट्वीट में राउत ने कहा कि संक्षेप में महाराष्ट्र और मराठी लोग भिखारी हैं... मोरारजी देसाई ने भी 105 मराठी शहीदों का इस तरह अपमान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे क्या आप सुन रहे हैं? या आपका महाराष्ट्र अलग है। अगर आपमें जरा भी स्वाभिमान है तो राज्यपाल से इस्तीफा मांगे। राउत ने शिंदे से पूछा कि दिल्ली के सामने कितना झुकेंगे?
Published on:
30 Jul 2022 09:28 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
