6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवसेना ने सामना के जरिए बीजेपी पर बोला बड़ा हमला, कहा-हम लड़ेंगे और जीतेंगे! महाराष्ट्र के दुश्मन याद रखें

Shiv Sena and Sambhaji Brigade Alliance: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान खत्म नहीं हो रहा है। शिवसेना लगातार सामना के जरिए बीजेपी और केंद्र पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना ने सामना के जरिए भाजपा पर फिर हमला बोला है।

2 min read
Google source verification
Shiv Sena Attacks Modi Govt in Saamana, Compares Operation Lotus with Al Qaeda

शिवसेना ने केंद्र पर बोला बड़ा हमला

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद शुरू हुआ सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना और बीजेपी के बीच जुबानी जंग शुरू है। शिवसेना भी लगातार केंद्र और भाजपा पर हमलावर है। इसी बीच शिवसेना ने सामना के जरिए फिर बीजेपी पर हमला बोला है। सामना में शिवसेना ने लिखा कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे! महाराष्ट्र के दुश्मन याद रखें।

ज्ञात हो कि शिवसेना और संभाजी ब्रिगेड ने दो दिन पहले ही गठबंधन किया है। साथ ही ऐलान किया है कि वे अगला चुनाव एक साथ लड़ेंगे। सामना में शिवसेना ने लिखा कि उस समय एक साथ आकर हम नया इतिहास बनाएंगे। सामना के जरिए शिवसेना ने जीत का भरोसा दिखाया है। कहा गया कि शिवसेना के साथ अब संभाजी ब्रिगेड है। छत्रपति संभाजी के नाम पर दिल्ली की राजशाही कांपती थी। वह एक सच्चे नायक थे। उस धर्मवीर ने धर्म की खातिर, महाराष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार पर शिवसेना ने सामना के जरिए फिर बोला बड़ा हमला, कहा-'बिहार में फेल हो गई खोके वाली राजनीति'

सामना में बीजेपी का नाम लिए बगैर तंज कसा गया है। शिवसेना ने कहा कि छत्रपति संभाजीराजे की शहादत की चिंगारी ने महाराष्ट्र में स्वाभिमान और क्रांति की आग जलाई। महाराष्ट्र ने लड़ाई जारी रखी और जीत हासिल की। शिवसेना ने कहा कि अब संभाजी ब्रिगेड और हम महाराष्ट्र में स्वाभिमान की एक ही क्रांति को प्रज्वलित करने के लिए एक साथ आए हैं। हम भी जीतेंगे। निश्चित रूप से जीत दर्ज करेंगे! याद रहे, महाराष्ट्र के दुश्मन!।

महाराष्ट्र के हितों की रक्षा के लिए, राज्य के स्वाभिमान की रक्षा के लिए शिवसेना और संभाजी ब्रिगेड का एक साथ आने का दावा कर बड़े बदलाव का संकेत दिया गया है। संभाजी ब्रिगेड के प्रमुख मनोज आखरे ने साफ कहा कि हम महाराष्ट्र के हित के लिए साथ आ रहे हैं, यह सच है। संभाजी ब्रिगेड के साथ बातचीत और गठबंधन अभी शुरुआत है।

गौर हो कि शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने 26 अगस्त को पार्टी की मजबूती के लिए बड़ा कदम बढाया है। उन्होंने मराठा संगठन संभाजी ब्रिगेड के साथ शिवसेना के गठबंधन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी चुनावों में एक साथ उतरेंगे। ठाकरे ने यह भी कहा कि जल्द ही शिवसेना और संभाजी ब्रिगेड की संयुक्त रैली होगी।