
Eknath Shinde and Kedar Dighe
महाराष्ट्र में सियासी संकट बढ़ते ही जा रहा है। इस बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला है। सीएम शिंदे ने कहा कि मैंने अगर मुंह खोला तो भूकंप आ जाएगा। आनंद दिघे के साथ जो हुआ, उसका मैं गवाह हूं। सही समय आने पर मैं बताऊंगा। हमारे माता-पिता पर सवाल उठाए गए। हम पर कीचड़ उछाले गए। मैं चुप रहा। समय आने पर बोलूंगा। सीएम एकनाथ शिंदे शनिवार से महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे पर निकले हैं।
सीएम एकनाथ शिंदे के इस बयान के बाद आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने शिंदे पर आरोप लगाया है। केदार दिघे ने कहा कि अगर आपको पता था कि दिघे के साथ क्या हुआ था, अब तक आप चुप क्यों थे? उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कितना नीचे जाएंगे। केदार दिघे ने ट्वीट कर यह बात कही है। यह भी पढ़ें: Taxi Union Postpones Strike: मुंबईकरो को मिली राहत, टैक्सी संघ ने 1 अगस्त को होने वाली स्ट्राइक टाली, सामने आई ये बड़ी वजह
धर्मवीर आनंद दिघे के भतीजे केदार दिघे ने ट्वीट कर कहा कि सीएम शिंदे कहते हैं कि आनंद दिघे के साथ जो हुआ उसका मैं गवाह हूं। फिर मैं कहता हूँ, आप इतने दिन से चुप क्यों रहे? सब कुछ जानने के बावजूद अगर आप 25 साल तक चुप रहे तो आपने ठाणेकर और दिघेसाहेब के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। सत्ता के लिए आप कितने नीचे जाएंगे?
बता दें कि आनंद दिघे के बारे में बात करते हुए सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कुछ अन्य चीजें मेरे और उनके बीच हैं। आज मैं कुछ नहीं कहूंगा। धर्मवीर आनंद दिघे के साथ जो कुछ भी हुआ है, सिनेमा ने आपको केवल एक उदाहरण दिया है। लेकिन कुछ घटनाएं असल जिंदगी में भी हुई हैं। मैं इसका गवाह हूं। सही समय पर जरूर बोलेंगे।
बता दें कि एकनाथ शिंदे के 40 विधायकों के साथ शिवसेना में बगावत करने के बाद ठाणे में केदार दिघे की स्थिति मजबूत होती जा रही है। वह पिछले कुछ वर्षो से राजनीति में उतने सक्रिय नहीं रहे, जितने शिंदे समूह के बगावत के बाद लगते हैं। क्या वह ठाणे में शिवसेना के बड़े नेता के तौर पर आगे आएंगे? यह आने वाले समय में पता चल जाएगा।
Updated on:
30 Jul 2022 09:36 pm
Published on:
30 Jul 2022 09:35 pm
