
मीरा भयंदर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
Maharashtra Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक में धड़ल्ले से चल रहे एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। आरोप है कि शहर के एक प्रतिष्ठित होटल के पास स्थित बंगला वेश्यावृत्ति का ठिकाना बन गया था। नासिक का द्वारका क्षेत्र शहर के सबसे व्यस्त स्थान के रूप में जाना जाता है। जहां एक बंगले में वेश्यावृत्ति कारोबार को चलाया जा रहा था। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है।
इस मामले में चौका देने वाली बात यह है कि जजिस बंगले में वेश्यावृत्ति कारोबार चलाया जा रहा था, वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद हैं। लेकिन फिर भी यहां वेश्यावृत्ति जोरों पर चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई नाका थाने की टीम ने यहां बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से तीन पुरुष समेत पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है और हजारों रुपये का सामान जब्त किया है। यह भी पढ़े-पुणे: महिला को खिलाई इंसान की हड्डी, झरने के नीचे करवाया तंत्र-मंत्र, पति समेत 7 पर केस दर्ज
नासिक सिटी पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर मुंबई नाका पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके मोबाइल, दोपहिया वाहन और अन्य कीमती सामान जब्त किया गया है। यह वेश्यावृत्ति कारोबार शहर के बहुत व्यस्त इलाके में मुंबई-आगरा हाईवे के पास चल रहा था।
पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है और कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई है। नासिक शहर में पहले भी मसाज पार्लर के नाम पर चल रहे कई देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है। बताया जा रहा है कि वेश्यावृत्ति चलाने में राज्य के बाहर की महिलाओं की बड़ी भागीदारी होती है।
इस बीच नासिक सिटी पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी ऐसा कोई अवैध धंधा चल रहा हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
Published on:
21 Jan 2023 07:43 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
