7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी, अब तक 120 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र्र में भारी बारिश का कहर जारी है। राज्य के कई जिलों में बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कहर के कारण राज्य में 120 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा 1 जून से लेकर अब तक का है।

2 min read
Google source verification
120 human lives have been lost due to heavy rainfall in various districts of the State

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी

Maharashtra Rains: महाराष्ट्र में पिछले काफी दिनों से हो रही बारिश ने कहर बरपाया है। बताना चाहते हैं कि राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसके साथ ही बरसात के कहर के चलते 120 लोगों की मौत हुई है। जबकि 240 जानवरों की भी जान गई है। यह आंकड़ा एक जून से लेकर अब तक का है।

महाराष्ट्र में बरसात से राहत अभी लोगों को नहीं मिली है। सूबे के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बरसात के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बरसात का अलर्ट जारी है। आईएमडी ने गुरूवार को मुंबई, पालघर, रत्नागिरी, नासिक, कोल्हापुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, सतारा, अकोला, अमरावती, बुलढाणा, गोंदिया, चंद्रपुर, वाशिम और यवतमाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें-Mumbai News: मुंबई के माहिम में मीठी नदी में दो युवक डूबे, एक की लाश बरामद और दूसरे की तलाश जारी

राज्य में भारी बारिश और बाढ़ जैसी घटनाओं में 120 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 240 जानवरों की भी जान गई है। बरसात के कारण 300 से अधिक गांवों को नुकसान हुआ है। साथ ही 95 लोग घायल हुए हैं। सूबे में बरसात के कारण 19 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। जबकि पालघर, वर्धा और नासिक में 3 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

वहीं महाराष्ट्र में बारिश के कारण कुल 13 एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। जिसमें मुंबई-ठाणे, रायगढ़, सांगली और कोल्हापुर में दो-दो एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। जबकि एक-एक टीमें पालघर, रत्नागिरी, सतारा में है। एसडीआरएफ की भी दो टीमें सूबे में तैनात हैं। ये टीमें नांदेड और गढ़चिरोली में तैनात रखी गई हैं।

राज्य में बरसात के कारण कई नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। साथ ही गावों में पानी घुस गया है। भारी बारिश के कारण सबसे अधिक किसानों को नुकसान पहुंचा है। साथ ही लोगों की परेशानियां भी बढ़ी हुई हैं।