3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र: संभाजीनगर हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने अब तक 10 दंगाइयों को दबोचा, 400 पर केस दर्ज

Maharashtra Sambhajinagar Violence on Ram Navami: रामनवमी के मौके पर संभाजीनगर शहर में हुए दंगे की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने एसआयटी (SIT)) का गठन किया है। एसआईटी की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 01, 2023

mumbai_police.jpg

नासिक में बवाल के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Aurangabad Sambhajinagar Riot: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर (Chhatrapati Sambhaji Nagar City) के किराडपुरा इलाके (Kiradpura Clash) में बुधवार आधी रात को दो गुटों में हुए विवाद के बाद आगजनी और पथराव की घटना हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 400 से अधिक उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

छत्रपति संभाजीनगर सिटी पुलिस ने हिंसा में शामिल आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। मामले के दो संदिग्ध मुख्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया हैं। आरोप है कि इन दोनों ने ही पुलिस की गाड़ियों में आग लगाई थी और पथराव शुरू किया था। पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने छत्रपति संभाजीनगर शहर में हुई हिंसा के सिलसिले में दस टीमों का गठन किया है। ये सभी टीमें दिन-रात आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस टीम अब तक कुल दस लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: रामनवमी पर संभाजीनगर में दंगा करने वालों पर एक्शन शुरू, पुलिस को पहले से था हिंसा की डर!

पुलिस ने आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया, जिन्हें तीन अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तारी का दौर अभी भी चल रहा है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी चेक कर रही है और फिर पुष्टि होने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

रामनवमी के मौके पर संभाजीनगर शहर में हुए दंगे की जांच के लिए पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने एसआयटी (SIT)) का गठन किया है। एसआईटी की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच टीम का प्रमुख सिडको थाने के इंस्पेक्टर संभाजी पवार को बनाया गया है।

बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे किराडपुरा इलाके में कुछ युवाओं के बीच मामूली बात पर कहासुनी हुई और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद 500 से अधिक लोगों की भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों को जला दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। यह उपद्रव रात साढ़े तीन बजे तक जारी रही। बाद में मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। तब से इलाके में पूरी तरह से शांति है।

Story Loader