8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में भयानक हादसा, बीसपहिया ट्रक ने 8 महिलाओं को कुचला, 6 की मौत

Maharashtra Solapur Accident : महाराष्ट्र में हुए भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jun 19, 2024

Solapur truck accident

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के सोलापुर में हुए भीषण सड़क हादसे में छह महिलाओं की मौत हो गई है। पीड़ित महिलाएं खेत में काम करने के बाद अपने गांव लौट रहीं थीं। जब वह सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रही थीं तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

यह हादसा सोलापुर जिले के सांगोला तालुका में पंढरपुर-कराड रोड पर हुआ। सभी पीड़ित महिलाएं खेतिहर मजदूर है। हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे पंढरपुर-कराड रोड पर सांगोला के चिकमहुड गांव के पास हुआ। सांगोला तालुका के कटफल इलाके की आठ महिला मजदूर गन्ने की बुआई के लिए मंगलवार सुबह 9 बजे चिकमहुड गांव में एक किसान के खेत में गई थीं।

यह भी पढ़े-अफेयर, नौकरी और मर्डर… वसई के आरती हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी, पुलिस पर भी आरोप

चिकमहुड और कटफल के बीच की दूरी 6 किमी हैं। गन्ना बोने के बाद सभी महिलाएं शाम करीब साढ़े चार बजे वापस लौटने के लिए पंढरपुर-कराड मार्ग पर किनारे खड़े होकर एसटी बस का इंतजार कर रहीं थी। तभी पंढरपुर से कराड जा रही बीसपहिया वाहन (एमएच 50 एन 4757) के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे रुकी महिला मजदूरों को टक्कर मार दी।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सांगोला के तहसीलदार संतोष कणसे और सांगोला पुलिस निरीक्षक दलबल के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान अश्विनी शंकर सोनार (उम्र 32), इंदुबाई बाबा इरकर (उम्र 50), कमल यल्लाप्पा बंडगर (उम्र 48), सुलोचना रामचंद्र भोसले (उम्र 42), श्रीमाबाई लक्ष्मण जाधव (उम्र 45) और मनीषा आदिनाथ पंडित (उम्र 32) के तौर पर हुई है। जबकि हादसे में सिंधुबाई रघुनाथ खरात (उम्र 46) और नीताबाई दत्तात्रय बंडगर (उम्र 48) गंभीर रूप से घायल हुईं है और उनका पंढरपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।