4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra: रायगढ़ तट के पास मिली संदिग्ध बोट, नौसेना और तटरक्षक बल ले रही तलाशी

Maharashtra Suspicious Boat Found: मुंबई पुलिस पोर्ट एरिया को इसकी सूचना आज सुबह 10 बजे मिली। हालांकि नाव भारतीय नौसेना के अधिकार क्षेत्र में मिली है। इसलिए नौसेना कार्रवाई कर रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 01, 2023

maharashtra raigad boat

रायगढ़ तट के पास मिली संदिग्ध बोट

Maharashtra Raigad News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर में तट के करीब एक संदिग्ध बोट मिली है। कुछ रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बोट पर कुछ पाकिस्तानी नागरिक भी मौजूद हैं। जिसके बाद भारतीय नौसेना (Indian Navy) और तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) बोट का निरीक्षण कर रहा है। बोट का नाम जलरानी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई अरेबियन कोस्ट के पास शनिवार सुबह को एक संदिग्ध बोट देखी गई। बताया जा रहा है कि यह बोट रायगढ़ के तट के पास मिली थी। नौसेना और तटरक्षक बल के अधिकारी नाव की तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों ने जानकारी दी है कि बोट को आज सुबह नौ बजे के करीब देखा गया था. जिसके बाद सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई। यह भी पढ़े-लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सांसद संजय राउत को दी जान से मारने की धमकी, कहा- AK47 से उड़ा देंगे

वहीँ, मुंबई पुलिस पोर्ट एरिया को इसकी सूचना आज सुबह 10 बजे मिली। हालांकि नाव भारतीय नौसेना के अधिकार क्षेत्र में मिली है। इसलिए नौसेना कार्रवाई कर रही है। ज्वाइंट ऑपरेशन सेंटर ने मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मामले की जानकारी दे दी है।

सूत्रों ने बताया कि बोट को जांच के लिए रोका गया तो उसमें दो पाकिस्तानी नागरिक मिले है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालघर से 44 नॉटिकल मील की दूरी पर समुद्र में यह बोट मिली है। बोट पर कुल 15 लोग सवार थे, जिसमें से दो पाकिस्तानी हैं और बाकी 13 भारतीय नागरिक हैं। हालांकि सभी के दस्तावेजों की अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस भी इस मामले पर नजर बनाये हुए है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Story Loader