
महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश रहेगी जारी
Maharashtra Mausam Update: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बादल छाये रहने का अनुमान जताया है। जबकि कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई गयी है। राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की है, वहीं अगले 24 घंटों के लिए मराठवाड़ा, विदर्भ, कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में महायुति का फॉर्मूला तय! बीजेपी 26 लोकसभा सीटों पर, तो शिवसेना, अजित गुट 22 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
महाराष्ट्र में आज विदर्भ, मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बिजली गिरने के साथ आंधी-बारिश की संभावना है। आईएमडी ने पुणे समेत नासिक, अहमदनदर, छत्रपति संभाजीनगर, बीड आदि जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गयी है।
उधर, महाराष्ट्र कैबिनेट बुधवार को अहम बैठक करेगी और राज्य में बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए राहत उपायों पर चर्चा करेगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही अधिकारियों को फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए तेजी से पंचनामा करने का निर्देश दिया है।
बेमौसम बारिश के कारण जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें सरकार मुआवजा देगी। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से 1.25 लाख हेक्टेयर में बोई गई फसल प्रभावित हुई है। बेमौसम बारिश से विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र में ज्वार और कपास की फसल को काफी नुकसान हुआ है। कोंकण में आम और अंगूर और उत्तरी महाराष्ट्र में प्याज की खेती खराब हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 प्रभावित जिलों में से प्याज और अंगूर की खेती के प्रमुख केंद्र नासिक में फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
Published on:
29 Nov 2023 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
