18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Alert: महाराष्ट्र में 22 अप्रैल तक प्री-मॉनसून बारिश, इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान गरज और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान भी आ सकता है।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 20, 2026

Maharashtra Weather Alert

महाराष्ट्र में आंधी-बारिश के आसार (Photo: IANS/File)

महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं और इसके प्रभाव से राज्यभर में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग (IMD Mumbai) की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 20 से 22 अप्रैल के बीच राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, विदर्भ में 20 और 21 अप्रैल को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 22 अप्रैल तक, जबकि कोंकण क्षेत्र में 20 और 21 अप्रैल को अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में ओलावृष्टि होने की भी भविष्यवाणी की गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में धाराशिव, लातूर, नांदेड, सोलापुर, सांगली और कोल्हापुर जिले में कुछ स्थानों पर ओले पड़ सकते हैं।

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिम महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, खानदेश, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में दोपहर के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश होने के आसार हैं। मुंबई और ठाणे में 21 और 22 अप्रैल को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम?

मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर आज बिजली कड़कने, ओलावृष्टि, हल्की से मध्यम बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी आने की प्रबल संभावना है। कोंकण में भी कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने, हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी आने की अधिक संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो महाराष्ट्र में मौसम में यह बदलाव मौसमी सिस्टम के अचानक सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसका सबसे ज्यादा असर 20 और 21 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इन दो दिनों के दौरान पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे विभाग, मराठवाड़ा के दक्षिणी हिस्सों और छत्रपति संभाजीनगर क्षेत्र के साथ-साथ विदर्भ के अमरावती विभाग में भी कई स्थानों पर अच्छी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि 22 अप्रैल तक पहुंचते-पहुंचते आंधी-तूफान की तीव्रता और प्रभावित क्षेत्रों की संख्या घटने लगेगी और उसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग