3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में अगले 5 दिन होगी झमाझम बारिश, कोंकण और विदर्भ के लिए चेतावनी जारी

Mumbai Rains: महाराष्ट्र में 1 जून से 15 जुलाई तक 350 मिमी में से 276 मिमी बारिश हुई है। जिसमें पूरे महाराष्ट्र पर गौर करें तो फिलहाल बारिश में 21 फीसदी की कमी देखी जा रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 15, 2023

Maharashtra Weather rain

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश रहेगी जारी

Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में बारिश का जोर बढ़ने की भविष्यवाणी की है। अगले पांच दिनों के लिए पूरे विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही कोंकण क्षेत्र में बारिश की तीव्रता और बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मराठवाडा के कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र में बहुत से जगहों पर बारिश नहीं होने से किसान परेशान है। पानी की कमी से बुआई में देरी हो रही है, जबकि फसलों को भी नुकसान हो रहा है। हालांकि अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान से किसानों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़े-ठाणे में बारिश ने मचाया कोहराम, 2 की मौत, 4 जख्मी, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

सोमवार (17 जुलाई) से तल कोंकण में तेज बारिश शुरू होने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 15 दिन प्रदेश में बारिश के होंगे। आईएमडी ने सोमवार से मुंबई और उपनगरों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। जबकि पुणे में रविवार से ही भारी बारिश शुरू हो जाएगी। आईएमडी ने पुणे के लिए 16-17 जुलाई को येलो अलर्ट और 18-19 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मानसून के दस्तक के बाद से महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश की भारी कमी देखी जा रही है। हिंगोली और सांगली में बारिश की कमी से हालात सबसे बुरे है। 15 जुलाई तक हिंगोली में औसत का सिर्फ 24 फीसदी और सांगली में सिर्फ 28 फीसदी बारिश हुई है।

महाराष्ट्र में 1 जून से 15 जुलाई तक 350 मिमी में से 276 मिमी बारिश हुई है। जिसमें पूरे महाराष्ट्र पर गौर करें तो फिलहाल बारिश में 21 फीसदी की कमी देखी जा रही है। मराठवाड़ा में लातूर जिले को छोड़कर किसी भी जिले में औसत वर्षा नहीं हुई है। इसके साथ ही कुल औसत बारिश का जालना में 46 फीसदी, अकोला में 58 फीसदी, सोलापुर में 53 फीसदी, कोल्हापुर में 65 फीसदी और वर्धा में 64 फीसदी बारिश हुई है। इसलिए बारिश की कमी से बांधों में पानी तेजी से घट रहा है, जो चिंता का विषय बन गया है।

Story Loader