
मुंबई में कब बढ़ेगी ठंड? पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Mumbai Maharashtra Mausam Update: दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ (Cyclone Michaung) ने दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तमिलनाडु के कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है। इस चक्रवात का असर महाराष्ट्र के मौसम पर भी पड़ रहा है। चक्रवात मिचौंग के कारण मुंबई और उसके उपनगरों (Mumbai Warm Weather) में पारा चढ़ने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस हफ्ते मुंबई में गर्म मौसम रहने की उम्मीद है। इस दौरान दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं आने वाले दिनों में वायुमंडलीय तापमान में बने सिस्टम के कारण शहर और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल और धुंध छाया रहेगा। इसके परिणामस्वरूप हवा की गुणवत्ता खराब होने की भविष्यवाणी की गई है। यह भी पढ़े-Weather Update: मुंबई के लिए बुरी खबर, तूफान मिचौंग लाएगा मुसीबत! मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी
इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बता दें कि मुंबई की वायु गुणवत्ता (Mumbai AQI) में पिछले कुछ दिनों में मामूली सुधार हुआ था। मुंबई की वायु गुणवत्ता सोमवार सुबह 'मध्यम' श्रेणी में बनी रही। हालांकि सोमवार को शहर में हल्की धुंध छाया रहा। आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
मौसम विभाग (आईएमडी) मुंबई के निदेशक सुनील कांबले के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मुंबई और आसपास के इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि उत्तरी महाराष्ट्र में बादल छाए रहने के आसार है। दिन के समय तापमान थोड़ा गर्म रहेगा।
कब बढ़ेगी ठंड?
उन्होंने कहा, मुंबई में दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत तक तापमान में काफी गिरावट देखी जाती है। इस दौरान शहरवासियों को मुंबई की ठंड का अहसास होगा। पिछले बुधवार को इस सीज़न में पहली बार मुंबई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया।
आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट!
मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार, अगले दो दिनों में महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में तापमान में दो-तीन डिग्री की वृद्धि होगी। राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी तापमान 15 डिग्री से नीचे गिर गया है। आईएमडी ने मंगलवार और बुधवार को विदर्भ के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
Published on:
04 Dec 2023 12:14 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
