
Maharashtra Weather Update
Maharashtra Weather Forecast: महाराष्ट्र में तापमान दिन-ब-दिन बढ़ता (Maharashtra Temperature) ही जा रहा है, वहीं दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में फिर से बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कहर बनकर टूट रही है। जबकि आईएमडी ने अब राज्य के मराठवाडा, विदर्भ हिस्सों समेत कई जिलों में बारिश, आंधी-गरज (Maharashtra Unseasonal Rain) की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के साथ विदर्भ और मराठवाड़ा में बिजली गिरने के साथ बेमौसम बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक विदर्भ का तापमान तेजी से बढ़ेगा। यह भी पढ़े-Maharashtra: बीजेपी नहीं, NCP के ही साथ हूं... अजित पवार ने बगावत की अटकलों पर लगाया विराम
अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बाद भी प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। जहां सूरज धधक रहा है, तो वहीँ कई बार बेमौसम बारिश भी हो रही है। अब तक बेमौसम बारिश से कृषि फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। मराठवाड़ा के साथ उत्तरी महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण बड़ी संख्या में कृषि फसलें प्रभावित हुई हैं। अंगूर, केला, आम, संतरे के बागों को काफी क्षति हुई है। प्रकृति के इस कहर ने गेहूं, ज्वार, मक्का, चना, सब्जियों जैसी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
मौसम विभाग ने पश्चिम महाराष्ट्र के साथ मराठवाड़ा और विदर्भ के जिलों लिए येलो अलर्ट (निगरानी रखें) जारी किया है। जहां पृथक स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की अधिक उम्मीद है, इस दौरान कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है। हालांकि ओलावृष्टि की उम्मीद नहीं है।
वर्तमान में राज्य के अनेक हिस्सों में लोगों को सुबह गर्मी और शाम को बारिश का सामना करन पड़ रहा हैं। लिहाजा बारिश के साथ तापमान बढ़ने की चेतावनी से पहले से ही संकट में घिरे किसान और चिंतित हो गए हैं। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों तक विदर्भ के तापमान में वृद्धि होगी। इसलिए सभी नागरिकों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को घर से निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
Published on:
18 Apr 2023 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
