22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: दिवाली पर होगी बारिश! मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, आया बड़ा अपडेट

Mumbai Rains in Diwali 2023: आगामी दिनों में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मौसम का मिजाज बदल सकता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 06, 2023

mumbai_rains.jpg

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश की संभावना

Maharashtra Weather Update: मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। हालांकि, रात और सुबह में सूरज निकलने तक गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। लेकिन दोपहर में अभी भी पसीने छुड़ाने वाली गर्मी पड़ रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे न केवल पारा लुढ़केगा, बल्कि हवा में प्रदूषण का स्तर भी कम होगा।

मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि 8 से 9 नवंबर के बीच निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण दिवाली वीक के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे शहर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से कुछ राहत मिल सकती है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को है। यह भी पढ़े-Mumbai Pollution: मुंबई की हवा में भी घुला जहर! कई इलाकों में 273 पार AQI, चिंता बढ़ी

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई, पालघर, ठाणे और रायगढ़ जिलों में 9 नवंबर (गुरुवार) तक शुष्क मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने 5 से 7 नवंबर के बीच रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, सतारा और सांगली जिलों में आंधी और बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी मुंबई के निदेशक सुनील कांबले ने कहा, कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 8 से 9 नवंबर के बीच निम्न दबाव बनने की संभावना है जिससे दिवाली सप्ताह के दौरान बारिश हो सकती है। हालाँकि, अभी यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी और हम स्थिति का बारीकी से आकलन कर रहे है।

मुंबई में 10 अक्टूबर को मॉनसून की वापसी हुई। इस साल शहर में अच्छी बारिश दर्ज हुई है। लेकिन अक्टूबर से उमसभरी गर्मी का दौर शुरू हुआ, जिसने शहरवासियों को काफी परेशानी हुई। इस बीच, मुंबई में हवा की गुणवत्ता (Mumbai AQI) दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। कई इलाकों में आज (6 नवंबर) सुबह 9 बजे हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) 270 के ऊपर रही।