
महाराष्ट्र पर 1 फरवरी को कड़ाके की सर्दी होगी!
Mumbai/Pune Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आने वाले दो दिनों में हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कई इलाकों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग ने 8 जनवरी को धुले और नंदुरबार में तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जलगांव, नासिक और अहमदनगर में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने का अलर्ट (येलो) जारी किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, पुणे में आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: 12वीं, 10वीं बोर्ड परीक्षाओं पर मंडरा रहा संकट! स्कूलों ने की आंदोलन की तैयारी
राज्य में क्यों बिगड़ा मौसम?
दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर एक सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र और उत्तरी कोंकण से उत्तर की ओर बढ़ते वाष्प बादलों के निर्माण के चलते मौसम ने करवट ली हैं। राज्यभर में तापमान चढ़ा है। बताया जा रहा है कि ये वायुमंडलीय स्थितियाँ स्थानीय मौसम पैटर्न को प्रभावित कर रही हैं।
अब कब बढ़ेगी ठंड!
आईएमडी पुणे की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी स्मिता आप्टे के मुताबिक, 8 जनवरी से राज्य के कई शहरों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। पुणे में पारा 2-3 डिग्री तक लुढ़क सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
विदर्भ के अलावा राज्य में अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। धुले, नंदुरबार, जलगांव, नासिक और औरंगाबाद जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इन स्थानों पर अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है। हालांकि बुधवार के बाद आसमान साफ होने से ठंड के फिर वापसी करने के आसार है।
मुंबई में ठंड की होगी वापसी?
मुंबई, ठाणे और पालघर में भी न्यूनतम तापमान बढ़ गया है और गुलाबी ठंड लगभग गायब हो गई है। शहर में बादल छाए रहने से उमस का अहसास हो रहा है। आज शहर के सांताक्रुज में 22 डिग्री और कोलाबा में 22.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
9 जनवरी को विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 10 जनवरी के बाद राज्य का मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के तापमान में बदलाव महसूस किया जायेगा और ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है।
Published on:
08 Jan 2024 07:31 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
