
मुंबई में कंपकंपा रही सर्दी
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। राज्य के कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया है। मुंबई में पिछले दो दिनों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चले जाने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों में कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाडा और विदर्भ में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र के कई शहरों में तापमान में कमी आई है।
मुंबई और पुणे में भी कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने का अनुमान है। मुंबई के सांताक्रूज मौसम केंद्र में मंगलवार और बुधवार को तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ। जबकि आज तापमान 17.8 डिग्री तक गिरा। शहर में कई लोगों ने खुद को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर व अलाव का सहारा लिया। पुणे में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पुणे के शुरुर में आज पारा 7.4 डिग्री तक लुढ़का। नागपुर में तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाने पर भीषण ठंड पड़ रही है। यह भी पढ़े-मुंबई दुनिया के 20 सर्वश्रेष्ठ शहरों में शामिल, घूमने और रहने के लिए बेस्ट- देखें पूरी लिस्ट
बेमौसम बारिश की संभावना
नासिक जिले में इस सर्दी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। इस बीच, किसानों के सामने नए संकट खड़ा हो गया है। दरअसल प्रदेश में बेमौसम बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने कोंकण में बेमौसम बारिश की आशंका जताई है।
मुंबई और कोंकण में तापमान में बड़ी गिरावट आई है। मुंबई में न्यूनतम तापमान काफी गिर गया है। अलीबाग में में पारा 3.3 डिग्री तक गिरा है और आज का न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज हुआ है। रत्नागिरी में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और माथेरान में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले तीन-चार दिनों से यही स्थिति बनी है।
ठंड का कहर रहेगा जारी
मौसम विभाग ने कहा कि कोंकण, उत्तरी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
उत्तर भारत में ठंड और कोहरा छाया हुआ है। इसका असर महाराष्ट्र के मौसम पर भी पड़ रहा है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण महाराष्ट्र में भी ठंड का जोर बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। कई दिनों से राज्य में ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंड और कोहरे के कारण विमान और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है।
नासिक में 4.4 डिग्री तापमान
नासिक के निफाड तालुक में पारा गिर गया है। निफाड तालुका के कुंदेवाडी स्थित गेहूं अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सर्दी का सबसे कम तापमान है। धुले शहर में ठंड का सितम जारी है। पिछले चार दिनों से जिलों में तापमान लगातार गिर रहा है।
महाराष्ट्र में इन जगहों पर तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज-
नाशिक 8.6 डिग्री सेल्सियस
जलगांव 9.3 डिग्री सेल्सियस
पुणे 8.6 डिग्री सेल्सियस
महाबलेश्वर 11 डिग्री सेल्सियस
मालेगांव 9.4 डिग्री सेल्सियस
नागपुर 8.7 डिग्री सेल्सियस
अकोला 9.5 डिग्री सेल्सियस
परभणी में 10.9 डिग्री सेल्सियस
संभाजीनगर 9.4 डिग्री सेल्सियस
सतारा 11.3 डिग्री सेल्सियस
बारामती 8.7 डिग्री सेल्सियस
जालना 11 डिग्री सेल्सियस
यवतमाल में 9 डिग्री सेल्सियस
बुलढाना 10 डिग्री सेल्सियस।
Published on:
25 Jan 2024 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
