2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: 24 घंटे अहम! महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के आसार, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अनुमान

Maharashtra Weather: राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये हुए हैं। पुणे में हल्की बारिश हो रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 09, 2024

tree_mumbai_rain.jpg

महाराष्ट्र में आज बारिश की भविष्यवाणी

Mumbai/Pune Weather: महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने धुले, जलगांव, नासिक, अहमदनगर, पुणे, कोलापुर, सतारा, सांगली, सोलापुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पुणे में भी मौसम सुहावना है और रिमझिम बारिश हो रही है।

प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार से बेमौसम बारिश (Unseasonal Rain) देखने को मिल रही है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से कोंकण में बेमौसम बारिश हो रही है। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग में सोमवार को बारिश ने दस्तक दी। कोंकण के कुछ हिस्सों में अधिक बारिश हुई। यह भी पढ़े-बारिश के बाद अब बढ़ेगी ठंड... महाराष्ट्र के मौसम पर IMD ने दी बड़ी अपडेट


किसानों की चिंता बढ़ी

सिंधुदुर्गा में आज सुबह भी बारिश देखने को मिली। बेमौसम बारिश के कारण आम और काजू की फसलों को नुकसान पहुंच रहा हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई।

9 जनवरी, पिछले 24 घंटों में सतारा, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, रायगढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए है।

मुंबई में बढ़ी गर्मी!

मुंबई, ठाणे और पालघर में पारा चढ़ने से ठंड कम हो गयी है। मुंबई शहर में धुंध व बादल छाए रहने से उमस का अहसास हो रहा है। आज शहर के सांताक्रुज में 22.2 डिग्री और कोलाबा में 23 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। लेकिन 10 जनवरी के बाद राज्य का मौसम शुष्क होने से मुंबई में पारा गिरने की संभावना है।

कहां हुई कितनी बारिश?

रत्नागिरी में 24 घंटे में 18.2 मिमी, महाबलेश्वर में 5.3 मिमी, सोलापुर में एक मिमी से कम बारिश रिकॉर्ड हुई। जबकि सतारा में 1.6 मिमी और खंडाला में 2 मिमी बारिश हुई। वहीँ, कोंकण के रामेश्वर के देवगढ़ और अग्री में 52 मिमी से अधिक बारिश हुई है। सिंधुदुर्ग के कुडाल में 18 और देवगढ़ में 32 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

एक वरिष्ठ मौसम विज्ञानी के मुताबिक, जल्द ही राज्य के कई शहरों में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। अगले 24 के दौरान विदर्भ को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। लेकिन बुधवार के बाद आसमान साफ होने से ठंड फिर से लौटने की संभावना है।

Story Loader