2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई लोकल यात्रियों के लिए खुशखबरी! चार नई ट्रेनों का ऐलान, जानें रूट व टाइम टेबल

Mumbai Local Train: इन नई सेवाओं को मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क में शामिल करने के कारण वर्तमान में चल रही कुछ लोकल ट्रेनों के समय में मामूली बदलाव किए गए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 02, 2026

Mumbai Local train Update

मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट (Photo: IANS)

मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क से सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्री सुविधा बढ़ाने और उपनगरीय कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने रविवार से 12-कोच वाली चार अतिरिक्त नॉन-एसी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने का फैसला किया है। इन नई सेवाओं के जुड़ने से पश्चिम रेलवे के मुंबई उपनगरीय खंड पर कुल लोकल ट्रेनों की संख्या 1406 से बढ़कर 1410 हो गई है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, नई लोकल ट्रेनें कांदिवली-बोरीवली के बीच छठी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संभव हो पाई हैं। छठी लाइन के शुरू होते ही बोरीवली और बांद्रा टर्मिनस के बीच आने-जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों को पांचवीं और छठी लाइन पर शिफ्ट किया गया है। इससे लोकल और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन में बेहतर तालमेल बना है और परिचालन दक्षता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

नई शुरू की जा रही चार उपनगरीय सेवाओं में से दो अप दिशा और दो डाउन दिशा में चलेंगी। ये सभी ट्रेनें स्लो लाइन पर संचालित की जाएंगी। अप दिशा में एक लोकल भायंदर से बांद्रा के लिए सुबह 11:39 बजे रवाना होगी, जबकि दूसरी भायंदर से चर्चगेट के लिए दोपहर 12:14 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं डाउन दिशा में बांद्रा से भायंदर के लिए दो अतिरिक्त लोकल सेवाएं शुरू होंगी, जो क्रमशः सुबह 4:30 बजे और दोपहर 1:21 बजे बांद्रा से रवाना होंगी। यह चारों लोकल ट्रेनें धीमी लोकल हैं।

पश्चिम रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन नई सेवाओं को समायोजित करने के लिए कुछ मौजूदा लोकल ट्रेनों के समय में मामूली बदलाव किए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले संशोधित समय-सारणी की जानकारी जरूर लें।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इन अतिरिक्त लोकल ट्रेनों से खासकर भायंदर, बोरीवली, बांद्रा और चर्चगेट रूट पर सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।  

Story Loader