17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: महाराष्ट्र में गुलाबी ठंड की दस्‍तक, इन जिलों में बारिश का अनुमान, जाने इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Winter Weather Update: महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से में ठंड बढ़ रही है, तो कोंकण में हलकी बारिश की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 30, 2023

mumbai_cold.jpg

मुंबई में बारिश की संभावना

Maharashtra Mumbai Pune Cold Weather: महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Update) में 'अक्टूबर हीट' की तीव्रता कम हो रही है और सर्दी का जोर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में अभी भी दोपहर में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन उत्तर और पश्चिम महाराष्ट्र के ज्यादातर जिलों में सर्दी का मौसम शुरू होता नजर आ रहा है। दोपहर को छोड़कर, मुंबई में मौसम विशेष रूप से सुबह में सुहावना रहता है, लेकिन दिन के दौरान तापमान अभी भी 35-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। मुंबई को ठंड के मौसम के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा।

धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, विदर्भ में ठंड बढ़ रही है। बहुत से जिलों में दोपहर का तापमान 33 डिग्री से कम हो गया है। सतारा, कोल्हापुर, रत्नागिरी बेल्ट और नागपुर में भी सर्दी की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हाल के दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आई है। राज्य में सबसे कम तापमान जलगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 11.3 डिग्री तक पहुंच गया। तो वहीं पुणे, निफाड, नासिक और छत्रपति संभाजीनगर में तापमान 15 डिग्री से कम रहा। यह भी पढ़े-कुछ दिन और... दिन में तेज धूप, रात में ठंड! महाराष्ट्र के मौसम पर IMD की बड़ी भविष्यवाणी

जैसे-जैसे राज्य में अधिकतम तापमान कम हो रहा है, गुलाबी ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे और कमी आएगी। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

यहां बारिश की उम्मीद

वहीँ, राज्य के ज्यादातर हिस्से में ठंड बढ़ रही है, तो कोंकण में हलकी बारिश की संभावना है। लेकिन, इस छिटपुट बारिश से मौसम पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सिंधुदुर्ग, सतारा और कोल्हापुर जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ अगले 48 घंटे में हलकी बैछारें पड़ने की संभावना है।

दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर

पुणे शहर में दिन और रात के तापमान के बीच बड़ा अंतर देखा जा रहा है। पुणे में इस समय दोपहर में तेज धूप हो रही है और पारा 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चढ़ रहा है। इसके विपरीत, रातें ठंडी हो रही हैं और तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर रहा है।

महाराष्ट्र के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जलगांव, ब्रम्हपुरी, लोहेगांव, चंद्रपुर, गोंदिया, नागपुर, वाशिम, नासिक, सतारा और सोलापुर में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है। नतीजतन यहां लोग ज्यादा आसानी से बीमार पड़ रहे है।