24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाराष्ट्र में फिर आएगा सियासी भूचाल? राज्य को मिलेगा तीसरा डिप्टी CM, किसने की भविष्यवाणी

Maharashtra Politics : विपक्ष के नेता ने दावा किया कि पर्दे के पीछे चल रही राजनीतिक गतिविधियों को देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले समय में राज्य में तीन उपमुख्यमंत्री होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 24 Jan 2025, 10:00 PM IST

Eknath Shinde Shiv Sena

Shiv Sena Eknath Shinde : महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन सरकार में नासिक और रायगढ़ के पालक मंत्री पद को लेकर जमकर खींचतान चल रही है। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी भूचाल आने वाला है। यह चर्चा विपक्षी नेताओं के दावों से शुरू हुई है।

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा उप-मुख्यमंत्री मिल सकता है और वह एकनाथ शिंदे की शिवसेना से होगा। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि बीजेपी को शिंदे की जरुरत नहीं है।

शिंदे सेना में फूट?

उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी राउत ने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में दरार आ चुकी है। ऐसे में राज्य को शिंदे गुट से तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद राउत ने कहा, “किसी को भी एकनाथ शिंदे को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह आज उपमुख्यमंत्री हैं। इससे पहले वह मुख्यमंत्री थे। वह कल वहां नहीं रहेंगे, क्योंकि महाराष्ट्र को उनकी पार्टी से तीसरा उपमुख्यमंत्री मिल रहा है। उन्हें इसके बारे में सोचना चाहिए।”

उद्धव गुट के नेता ने हाल में दावा किया था कि शिवसेना (शिंदे) नेता उदय सामंत के पास 20 विधायकों का समर्थन है और वह शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को दो गुटों में बांट सकते हैं। राउत ने यह भी कहा कि पिछले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव के बाद जब शिंदे मुख्यमंत्री पद न मिलने से खफा थे तो बीजेपी सामंत को लाने की तैयारी में थी।

यह भी पढ़े-‘बालासाहेब ठाकरे को भारत रत्न दीजिए… ढोंग मत करिए’, उद्धव गुट का बीजेपी पर तीखा हमला

शिवसेना में होगा नया ‘उदय’...

हाल ही में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया था कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हटाया जा सकता है और शिवसेना में नया ‘उदय’ देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह टिप्पणी राज्य के मंत्री व शिवसेना शिंदे गुट के वरिष्ठ नेता उदय सामंत को लेकर की थी।  

सोमवार को कांग्रेस नेता ने नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि राज्य के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में एकनाथ शिंदे की स्थिति बहुत खराब है। ऐसा लगता है कि शिवसेना प्रमुख शिंदे को किनारे किया जा सकता है। ऐसा लगता है बीजेपी के लिए शिंदे की राजनीतिक उपयोगिता खत्म हो गई है। उन्होंने दावा किया कि उदय सामंत दोनों नावों पर सवार हैं और उन्होंने शिवसेना और बीजेपी दोनों दलों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखे हैं।

उदय सामंत ने दिया रिएक्शन

हालांकि, महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने पार्टी प्रमुख शिंदे के साथ किसी भी मतभेद से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और शिंदे के बीच दरार पैदा करने की कोशिश विपक्ष कर रहा है।

वहीं, बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने संजय राउत के बयान पर कहा, "वह पिछले ढाई साल में की गई सारी भविष्यवाणियां दूसरे दिन भूल जाते हैं। अगर वह मीडिया में बने रहने के लिए स्टंटबाजी करना चाहते हैं, तो उन्हें करने दीजिये।"

महाराष्ट्र में फिलहाल बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री है, जबकि एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार उपमुख्यमंत्री हैं। महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग