23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update: सर्दी गुल, धूप ने छुड़ाए पसीने! महाराष्ट्र में कब लौटेगी ठंड? पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Maharashtra Weather : मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 08, 2024

maharashtra_cold.jpg

महाराष्ट्र में ठंड अब कब बढ़ेगी? पढ़े IMD अपडेट

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में ठंड गायब हो गयी है। साथ ही बादलों की लुकाछिपी भी देखने को मिल रही है। मुंबई-पुणे समेत राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अचानक गर्म मौसम का अनुभव हो रहा है। कहीं-कहीं तो दिन में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार चले गया है, जो कि आमतौर पर गर्मियों के मौसम में होता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के उत्तरी भागों में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बावजूद राज्य में तापमान चढ़ा है। क्योंकि उत्तर से आने वाली ठंडी नमी वाली हवाएँ राज्य में दस्तक नहीं दे रही हैं। वहीँ, महाराष्ट्र में साफ आसमान ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। सोलापुर में आज तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ा। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में युवती से हैवानियत, पहले खेत में किया गैंगरेप, फिर 4 लाख में बेचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, ठंडी उत्तरी हवाएं महाराष्ट्र में प्रवेश नहीं कर रही हैं, जिस वजह से राज्य का मौसम गर्म हो गया है। पूर्वी विदर्भ से उत्तर/दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा के कारण बंगाल की खाड़ी से मध्य महाराष्ट्र के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में लगातार नमी आ रही है। इसलिए ठंडी हवाएँ महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप दिन और रात का तापमान अधिक हो गया है।

वर्तमान में पुणे का न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के बीच है जबकि अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच है। वहीँ, मुंबई में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास है और अधिकतम तापमान 30-33 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

इस बीच, आज न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है, लेकिन 9 फरवरी से इसके फिर से बढ़ने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। हालांकि अगले हफ्ते से फिर राज्य में ठंडी का जोर बढ़ सकता है। हालाँकि, वीकेंड में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है।

मौजूदा मौसम प्रणाली को देखें तो मराठवाडा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश होने की भी उम्मीद है। जिससे 20 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में कुछ खास गिरावट नहीं होगी। वहीँ, मुंबई में आगामी दिनों में धुंध और बादल छाए रहने के आसार है।