मुंबई

महाराष्ट्र शर्मसार! आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, सड़क पर दौड़ी, बीजेपी विधायक की पत्नी सहित 3 पर FIR

Maharashtra Adivasi Woman Stripped: पीड़ित महिला के परिवार का स्थानीय नेता के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

2 min read
Oct 22, 2023
अकोला में हिंसा

Beed Crime News: BJP MLA Suresh Dhas: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। आष्टी तालुका में एक आदिवासी महिला को निर्वस्त्र किया गया और पीटा गया। सड़क पर दौड़ती पीड़ित नग्न महिला का वीडियो सामने आया है। वीडियो के वायरल होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आष्टी के वालूज गांव में जमीन विवाद के चलते यह घटना हुई है। पुलिस ने बीजेपी विधायक की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला के परिवार का स्थानीय नेता के परिवार के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों में भिड़ंत हुई। इस दौरान कथित तौर पर आदिवासी महिला के कपड़े फाड़ दिए गए और उसकी पिटाई की गयी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र: वैज्ञानिक बहू ने 20 दिन तक खेला मौत का खेल! पति, सास, ससुर, ननद को ‘केमिकल’ खिलाकर मारा

आष्टी पुलिस ने बीड के स्थानीय बीजेपी विधायक सुरेश धस की पत्नी प्राजक्ता धस सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक खेत में आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र करके पीटा। शिकायतकर्ता महिला के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

आदिवासी महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता की पत्नी प्राजक्ता धस ने अपने साथियों की मदद से उसकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। घटना 15 अक्टूबर की शाम को हुई। जब पीड़िता अपने परिवार के सदस्यों के साथ मवेशियों का चारा इकट्ठा करने के लिए बैलगाड़ी से खेत में गई थी। घटना से कुछ समय पहले महिला का पति और बेटी भी साथ थे।

महिला बैलगाड़ी पर मवेशियों का चारा लाद रही थी, तभी उसका पति और बेटी खेत जोतने के लिए निकले। इस समय प्राजक्ता कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और महिला को खेत से जाने के लिए कहा। तभी यह पूरी घटना हुई। पीड़िता का दावा है कि संबंधित जमीन पिछले छह से सात दशकों से उनके परिवार की है और उनकी पैतृक संपत्ति है।

Published on:
22 Oct 2023 02:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर