बताया जा रहा है कि शव की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण था। अधजले शव से शर्ट की एक बांह और बटन बरामद किए गए। पुलिस टीमों ने यवतमाल सहित आसपास के जिलों वाशिम, वर्धा और अमरावती में लापता लोगों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान सनराइज़ स्कूल में कार्यरत शंतनु देशमुख के लापता होने की खबर मिली। शंतनु के दोस्तों से पूछताछ के बाद यह स्पष्ट हुआ कि शंतनु 13 मई से गायब था। जब उन्हें शर्ट के टुकड़े और बटन दिखाए गए, तो उन्होंने उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की और साक्ष्यों के मिलान से यह जघन्य हत्याकांड सुलझाया और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।