scriptMaha Election : आखिर क्यों जमे हैं मुंबई में अन्य प्रांतों के नेता, किसके लिए बना रहे माहौल | Maharastra Election 2019 : | Patrika News

Maha Election : आखिर क्यों जमे हैं मुंबई में अन्य प्रांतों के नेता, किसके लिए बना रहे माहौल

locationमुंबईPublished: Oct 18, 2019 12:12:27 am

Submitted by:

Binod Pandey

प्रवासियों ने झोंकी ताकत, कई राज्यों के नेता मुंबई में डाले डेरा
कई प्रांत के हिंदी भाषी नेता अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। उन्हें रिझाने के लिए कहीं स्नेह भोज के नाम पर बाटी चोखा का कार्यक्रम हो रहा तो, सामाजिक संस्थाओं के लोगों का सम्मान किया जा रहा है।

Maha Election : आखिर क्यों जमे हैं मुंबई में अन्य प्रांतों के नेता, किसके लिए बना रहे माहौल

Maha Election : आखिर क्यों जमे हैं मुंबई में अन्य प्रांतों के नेता, किसके लिए बना रहे माहौल

मुंबई. भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। मुंबई में हिंदी भाषियों के एक मुश्त वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के लिए कई प्रांत के हिंदी भाषी नेता अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए पसीना बहा रहे हैं। उन्हें रिझाने के लिए कहीं स्नेह भोज के नाम पर बाटी चोखा का कार्यक्रम हो रहा तो, सामाजिक संस्थाओं के लोगों का सम्मान किया जा रहा है।

चुनाव घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश व बिहार से करीब सौ नेता मुंबई, ठाणे, विरार, कल्याण आदि हिंदी भाषी क्षेत्रों में सक्रिय हो चुके है। पार्टी नेतृत्व ने चुनाव प्रबंधन के लिए कई राष्ट्रीय नेताओं को मोर्चे पर लगाया है परन्तु उत्तर प्रदेश व बिहार से कुछ ऐसे भी नेता हैं जो इनके घरों में बैठकर कई समाज व संस्थाओं को भाजपा से जोडऩे में भूमिका निभा रहे हैं। भाजपा बिहार प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कौशल कुमार विद्यार्थी अपनी टीम के साथ करीब 25 दिनों से मुंबई में हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा हर चुनाव चुनौती के रूप में लेती है इस लिए पार्टी नेतृत्व के आदेश पर हम अपने खर्चे पर मुंबई में प्रचार के लिए आए हैं। कौशल कुमार विद्यार्थी ने बताया कि 2014 के चुनाव में उन्हें बक्सर व औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बनाया गया था तब से देश के कई राज्यों के चुनाव प्रचार में जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई में कांग्रेस का परंरागत वोटर अब भाजपा की ओर आ रहा है जिसे सत्ता में भागीदारी भी मिल रही है। मुंबई में हिंदी भाषियों की संख्या 40 लाख है, जिसमें यूपी बिहार के अलावा उत्तराखंड के लोग कई विधानसभा क्षेत्रों में राजनीति की गणित को बना व बिगाड़ सकते हैं।

प्रवासी राजस्थानी-गुजराती को रिझा रहे
राजस्थान-गुजरात के नेता व कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मुम्बई व ठाणे जिले में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे है। गुरुवार को सूरत भाजपा नेता विश्वनाथ पचेरिया, बलसाड जिला भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के संयोजक बी के दायमा, वापी कच्छी समाज अग्रणी मुरजी कटारमल ने गोरेगांव से भाजपा प्रत्याशी विद्या ठाकुर के पक्ष में समाज के लोगों को गोलबंद करने की कोशिश में सम्पर्क किया। कोटा जिले के रामगंज मंडी विधायक व पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने दहिसर प्रत्याशी मनीषा गांवकर के लिए चुनाव प्रचार किया। इसके अलावा बालमुकुंद गट्टानी व राजस्थान प्रकोष्ठ के कई अन्य कार्यकर्ताओं ने बोरीवली यशवंत शॉपिंग सेंटर में राजस्थान से आईं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक किरण माहेश्वरी, अनीता बधेल विधायक अजमेर, कोटा के दिनेश सोनी, ओमप्रकाश प्रजापति, मुंबई राजस्थान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, पुरण सागर, ओमप्रकाश प्रजापति, दीपक चौधरी आदि ने प्रचार किया।

चौक बैठक से मारवाड़ी वोटरों को साधने की युक्ति
ठाणे. भाजपा महायुति के लिए प्रचार के लिए राजस्थान के विभिन्न नेताओं ने मारवाड़ी मतदाताओं से संपर्क कर मतदान करने की अपील करते नजर आए। ठाणे के मानपाड़ा परिसर में स्थित तिलक बैंक्वेट हॉल में चित्तोडग़ढ के निवासी एवं भाजपा नेता सुनील काबरा के नेतृत्व में शहर मेें राजस्थान के अलग-अलग जिले रहने के वाले व्यापारियों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया। राजस्थान चित्तोडगढ़ से पूर्व मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी, विधायक अर्जुनलाल नागर, नगर पालिका के पूर्व चेअरमन गोविंदलाल काबरा, पूर्व मंत्री हरीसिंह रावत, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित, राजस्थान सिन्धी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजांनी, इंदोर से सिंधु सभा के महामंत्री गुलाब ठाकुर आदि नेताओं ने विचार व्यक्त किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो