26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharastra Election Voting : विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 3.30 बजे तक तकरीबन 40 प्रतिशत मतदान

मुंबई, ठाणे और पालघर में 12 बजे के बाद बढ़ा मतदान औसतमौसम विभाग ने जताया था बारिश का पूर्वानुमान, दोपहर बाद खिली धूप

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Binod Pandey

Oct 21, 2019

Maharastra Election Voting : विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 3.30 बजे तक तकरीबन 40 प्रतिशत मतदान

Maharastra Election Voting : विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 3.30 बजे तक तकरीबन 40 प्रतिशत मतदान

मुंबई. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों सहित समूचे राज्य में वोट डाले जा रहे हैं। सुबह के सत्र में वोटिंग सुस्त रही। लेकिन, दोपहर बारह बजे के बाद पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढऩे लगी। चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 3.30 बजे तक राज्य में तकरीबन 40 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा चुनाव के लिए शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

मुंबई महानगर की बात करें तो दोपहर एक बजे तक तकरीबन 27 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बोरीवली में सबसे ज्यादा 31 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि दिंडोशी और अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर करीबन 30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ सबसे कम 21 प्रतिशत मतदान कलीना विधानसभा सीट पर हुआ है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, संघ प्रमुख मोहन भागवत और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में वोट डाले। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भाजपा-शिवसेना और विपक्षी दलों कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन के बीच है। महाराष्ट्र में विधानसभा के साथ ही सतारा लोकसभा सीट पर उप-चुनाव भी हो रहा है।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी अनुसार सुबह नौ बजे तक महाराष्ट्र में केवल 5.46 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो दोपहर एक बजे तक 21.07 प्रतिशत रही। दोपहर एक से तीन बजे के बीच मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या तेजी से बढ़ी। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुंबई में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सहित कई नेताओं और मंत्रियों ने वोट डाले। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, राज ठाकरे, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मुंबई में मताधिकार का इस्तेमाल किया।