
भारत जैन महामंडल
मुंबई. भारत जैन महामंडल की ओर से दादर (पूर्व) स्थित योगी सभागृह में भगवान महावीर के 2618वें जन्म कल्याणक पर्व के अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. सी. जैन ने कहा कि दुनिया में चारों तरफ अनाचार, अत्याचार, भ्रष्टाचार, घृणा व विद्वेष का वातावरण बनता जा रहा है। इस अमानवीय प्रवाह को रोकने के लिए हमें भगवान महावीर के सन्देश को आत्मसात करना होगा।
भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय युवा विभाग अध्यक्ष बी. सी. जैन (भलावत) ने कहा कि सभी विषयों का समाधान महावीर के सिद्धांतों में निहित है। आचार्य सागरचंद्र सागर सूरीश्वर ने अपने उद्बोधन में कहा की धर्म संस्था समाज के आधार पर है। उन्होंने कहा कि सरकार के आंकड़ों में जैन समाज की जनसंख्या सिर्फ 50 लाख बताई जाती है, मगर हमें यह याद रखना होगा की पूर्व में कई राज्यों में जैन समाज के शासकों का शासन था।
आचार्य सागरचंद्र सागर सूरीश्वर ने जैन एकता पर जोर देते हुए कहा कि अब हमें एक साथ मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर गच्छाधिपति आचार्य भावचंद्र विजय, मुनिश्री जयकीर्ति, प्रो मुनिश्री महेंद्र कुमार ने भी उपस्थित जनसमुदाय का मार्गदर्शन किया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भरत जैन, समारोह अध्यक्ष प्रकाश जैन, स्वागताध्यक्ष मूलचंद पाटनी, फिल्म अभिनेता जितेंद्र, एस एल जैन, शोभाताई धारीवाल, आदित्य जैन,एस के जैन,पद्म सोनी,अजय सेठी,मनीष शाह, केबिनेट मंत्री राज के. पुरोहित, विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा, राजेंद्र पाटनी, गीता जैन आदि सहित जैन समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवि युगराज जैन ने किया।
Updated on:
18 Apr 2019 06:43 pm
Published on:
18 Apr 2019 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
