scriptMaratha reservation protest andolan Manoj Jarange hunger strike may end today | Maharashtra: मराठा नेता मनोज जरांगे ने नरम किये तेवर, सरकार को दिया 30 दिन का समय, रखीं ये शर्तें | Patrika News

Maharashtra: मराठा नेता मनोज जरांगे ने नरम किये तेवर, सरकार को दिया 30 दिन का समय, रखीं ये शर्तें

locationमुंबईPublished: Sep 12, 2023 06:03:54 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

Maratha Reservation Andolan: मनोज जरांगे महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन का प्रमुख चेहरा बन गए हैं। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर वें पिछले 15 दिनों से जालना जिले के अंबड तालुका के गांव में अनशन पर बैठे हैं।

manoj_jarange protest
मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल
Manoj Jarange Hunger Strike: मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) की मांग को लेकर महाराष्ट्र के जालना में पिछले 15 दिनों से अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल ने नरम रुख अपनाते हुए राज्य सरकार को एक महीने का वक्त दिया है। उन्होंने मराठा आरक्षण लागू करने के लिए सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार को 30 दिन का समय दिया है। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि वह अभी आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, मराठा समुदाय के हर शख्स को एक महीने बाद आरक्षण मिलना ही चाहिए। ऐसा नहीं होने पर फिर तीव्र आंदोलन होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.