8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाराष्ट्र में धधक रही मराठा आरक्षण आंदोलन की आग, इंटरनेट ठप, शिंदे-फडणवीस के पोस्टर पर पोती कालिख

Maratha Andolan Update: छत्रपति संभाजीनगर, बीड, जालना में इंटरनेट सेवाएं ठप है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 02, 2023

protest_in_maharashtra.jpg

मराठा आंदोलन

Maratha Reservation Protest: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बुधवार को मुंबई में सर्वदलीय बैठक हुई, लेकिन इसके बावजूद मराठों को आरक्षण कैसे और कब मिलेगा? इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। इस बीच राज्य के कई हिस्सों में मराठा आरक्षण आंदोलन की आग आज भी सुलग रही है। मराठा समुदाय के लोग जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

भिवंडी में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

मराठा आरक्षण की मांग करते हुए बुधवार सुबह आंदोलनकारियों ने ठाणे के भिवंडी इलाके में सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर पर कालिख पोत दी। मराठा आंदोलन के कारण बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर छत्रपति संभाजीनगर जिले में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं है। यह भी पढ़े-मराठा आरक्षण: सर्वदलीय बैठक से भी नहीं बनी बात, मनोज जरांगे छोड़ेंगे पानी! तेज होगी आंदोलन की आग


तहसील कार्यालय में आगजनी

बुधवार को लगातार तीसरे दिन मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मराठवाडा और राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कें अवरुद्ध रहीं और हिंसक घटनाये हुई। परभणी जिला पुलिस ने पूर्णा तहसील कार्यालय में आग लगाने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक खुद पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे थे।

कहा-कहां इंटरनेट बंद?

छत्रपति संभाजीनगर के एसपी मनीष कलवानिया भी स्थिति पर नजर बनाये हुए है। बीड और जालना जिलों में मंगलवार से ही इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड हैं। छत्रपति संभाजीनगर, बीड, धाराशिव और नांदेड में जिला प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन के लिए इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया है।

नांदेड में 50 गिरफ्तार

नांदेड में पुलिस ने 15 एफआईआर दर्ज की हैं और 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कृष्णूर पर कथित तौर पर पथराव करने वाले उपद्रवी भी शामिल हैं। मंगलवार को पथराव में जिले के एसपी श्रीकृष्ण कोकटे घायल हो गये थे।

मराठा युवा ने फाड़ा कुनबी प्रमाणपत्र

मराठा कोटा विवाद पर जारी तनाव के बीच धाराशिव जिले में मराठा युवा सुमित माने को सरकारी आदेश के अनुसार जिला कलेक्टर द्वारा कुनबी प्रमाणपत्र सौंपा गया। हालाँकि, माने ने कलेक्टर कार्यालय से बाहर निकलकर प्रमाणपत्र जला दिया। युवक ने कहा कि राज्य सरकार ने अभी तक पूरे मराठा समुदाय को कुनबी के रूप में मान्यता नहीं दी है। इसलिए वह विरोध में ऐसा कर रहा है।