
Measles-Chickenpox Identification Causes and Symptoms
मुंबई में खसरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शहर में खसरे के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इससे राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में खसरे से 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। इस बीच मुंबई के बाद अब नासिक शहर में भी खसरा के 4 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।
महाराष्ट्र में खसरे के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शिंदे सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने इस संबंध में आज मंत्रालय में एक अहम बैठक बुलाई है। मुंबई में खसरे के मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है। गोवंडी में डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई है। इसके साथ ही शहर में संदिग्ध खसरे से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें से एक मौत मुंबई के बाहर ठाणे जिले के भिवंडी से हुई है। यह भी पढ़े-आफताब की ड्रग्स की लत से परेशान थी गर्लफ्रेंड श्रद्धा, इस TV एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
बताया जा रहा है कि गोवंडी में एक डेढ़ साल की बच्ची को 3 नवंबर को बुखार और खांसी हुई। 5 नवंबर को उसके शरीर पर दाने निकल आए। 11 नवंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे ICU में एडमिट किया गया।
मुंबई में सोमवार खसरे के 24 नए मरीज मिले हैं। मुंबई के गोवंडी डिवीजन में सबसे ज्यादा 6 मरीज मिले हैं। उसके बाद कुर्ला में 5, अंधेरी पूर्व में 3, प्रभादेवी, गोरेगांव और कांदिवली में दो-दो मामले सामने आये हैं. जबकि भायखला, माटुंगा, भांडुप, चेंबूर में एक-एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही खसरा मरीजों की संख्या बढ़कर 208 हो गई है।
मुंबई में खसरे के संदिग्ध मरीजों की संख्या 3 हजार 208 है। इन संदिग्ध रोगियों को विटामिन ‘ए’ की दो खुराक दी जा रही है और उन पर निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में खसरा से पीड़ित 26 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है, जबकि एक मरीज को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
वहीं, खबर है कि मुंबई के बाद अब नासिक में भी खसरे के चार संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इन चारों संदिग्ध बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए मुंबई भेजे गए हैं. नासिक में खसरे का खतरा बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। रिपोर्ट मिलने पर स्वास्थ्य विभाग शहर में सर्वे करने की तैयारी कर रहा है।
Published on:
22 Nov 2022 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
