5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो परियोजना : 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी स्पीड

ठाणे मनपा ने अपने क्षेत्र अंतर्गत मेट्रो की तैयारियां शुरू कीमुंबई मेट्रो-चार के विस्तारीकरण के बाद ठाणे महानगरपालिका ने कसी कमर29 किमी का होगा सफर, 3 किमी होगा भूमिगत मार्ग

less than 1 minute read
Google source verification
मेट्रो परियोजना : 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी स्पीड

मेट्रो परियोजना : 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी स्पीड



फैक्ट फाइल
22 स्टेशन होंगे
20 स्टेशन एलिवेटेड
02 स्टेशन भूमिगत बनाएं जाएंगे

ठाणे. ठाणे महानगर पालिका ने ठाणे शहर में मुंबई मेट्रो चार के विस्तारीकरण के बाद अब अपने क्षेत्र में मेट्रो की तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद लगभग 9 हजार 674 करोड़ रुपए की इस महत्वपूर्ण योजना को जल्द ही मनपा की सर्वसाधारण सभा में प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 29 किलोमीटर के सफर में 22 स्टेशन होंगे। इनमें 20 स्टेशन एलिवेटेड और दो भूमिगत बनाए जाएंगे। मेट्रो ठाणे जंक्शन से न्यू ठाणे स्टेशन होकर वापस ठाणे जंक्शन लौटेगी। 29 किलोमीटर के मार्ग में 26 किमी का मार्ग उड़ान पुल पर और शेष 3 किलोमीटर का मार्ग भूमिगत होगा। मेट्रो की गति 80 किमी प्रति घंटे होगी। ठाणे मनपा इसके लिए पृथक-पृथक स्त्रोतों से कर्ज जुटाने का प्रयास करेगी। कासरवडवली में 18 हेक्टर भूमि इसके लिए देखभाल के लिए रखी जा रही है। आगामी मनपा के बजट में इसके खर्च को पेश किया जाएगा।
भिवंडी और कल्याण तक की मिल गई है मंजूरी
एमएमआरडी ने शहर में वडाला, घाटकोपर, तक मेट्रो का कार्य शुरू किया है। इसके अगले चरण में भिवंडी और कल्याण तक विस्तार की मंजूरी मिल गई है। ठाणे की सीमा में मेट्रो को इसकी पूरक अथवा सहायक मेट्रो के रूप में शामिल किया जा रहा है। इस वर्तुलाकार मेट्रो में अब पुराने ठाणे शहर, वागले इस्टेट वर्तक नगर, घोड़बंदर का समावेश किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग