1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अच्छी खबर! अक्टूबर में निकलेगी म्हाडा के 10 हजार घरों की लॉटरी, कीमत भी होगी कम

Mhada Konkan Pune Lottery: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में कहा कि म्हाडा के घरों की कीमत कम की जानी चाहिए। इसलिए यह देखना अहम होगा कि आगामी म्हाडा लॉटरी में घरों की कीमतें कितनी होती है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 17, 2023

Mumbai_mhada_lottery_2023 date

म्हाडा मुंबई बोर्ड लॉटरी ड्रा

Mhada Housing Lottery 2023: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा ने हाल ही में मुंबई बोर्ड की 4082 किफायती घरों के लिए लॉटरी निकाली। हालांकि बड़ी संख्या में लोगों को म्हाडा के घर नहीं मिल सके। ऐसे लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल अक्टूबर महीने में म्हाडा के करीब 10 हजार घरों के लिए लॉटरी आयोजित की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, म्हाडा के इन दस हजार घरों में कोंकण बोर्ड के लगभग साढ़े चार हजार घर, पुणे बोर्ड के पांच हजार घर और औरंगाबाद बोर्ड के लगभग 600 घर शामिल हैं। इन सस्ते घरों के लिए अगस्त के आखिरी सप्ताह में विज्ञापन निकाला जायेगा। उसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और अक्टूबर में लॉटरी परिणाम घोषित किया जाएगा। यह भी पढ़े-म्हाडा लॉटरी: मोदी सरकार के मंत्री भागवत कराड के हाथ लगी निराशा, BJP विधायक को मिला 7.5 करोड़ का फ्लैट

म्हाडा के मुंबई डिवीजन के 4,082 घरों के ड्रा का परिणाम 14 अगस्त को घोषित किया गया। म्हाडा के लॉटरी ड्रा कार्यक्रम में पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राय व्यक्त की थी कि म्हाडा के घरों की कीमत कम की जानी चाहिए। इसलिए यह देखना अहम होगा कि आगामी म्हाडा लॉटरी में घरों की कीमतें कितनी कम होती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अगस्त को विज्ञापन जारी होने के बाद म्हाडा के 10,000 घरों के लिए आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें पुणे के सबसे ज्यादा 5000 घर शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये घर शहर के नामी बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स में मौजूद हैं। इस लॉटरी ड्रा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), कम आय वर्ग (LIG), मध्यम आय वर्ग (MIG) और उच्च आय वर्ग (HIG) के घर शामिल हैं।

दूसरी ओर, म्हाडा के कोंकण बोर्ड ने भी 4,000 घरों की लॉटरी के विज्ञापन का काम तेज कर दिया है। इसमें ठाणे, विरार-बोलिंज, डोंबिवली और अन्य स्थानों पर लगभग साढ़े चार हजार घरों के लिए अगस्त के अंत तक विज्ञापन जारी किया जाएगा।

इसके साथ ही म्हाडा की ओर से पुणे, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर में घरों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। औरंगाबाद बोर्ड के मुख्य अधिकारी मंदार वैद्य ने बताया कि हम लगभग 600 घरों के लॉटरी के लिए विज्ञापन निकालने वाले है। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें औरंगाबाद, आंबेजोगाई और लातूर के घर शामिल हैं।

हालांकि इन घरों की कीमत कितनी होगी, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। बता दें कि म्हाडा को आवास परियोजनाओं के लिए मुफ्त जमीन सरकार देती है, इसलिए इन घरों की कीमतें निजी डेवलपर्स की परियोजनाओं से काफी कम होती है। इसके अलावा राज्य सरकार म्हाडा के घरों की कीमतें कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। चर्चा है कि म्हाडा सभी घरों के लिए दशहरे के मौके पर लॉटरी ड्रा का आयोजन करेगा और तब करीब दस हजार लोगों को उनका खुद का घर मिलेगा।

Story Loader