1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्हाडा लॉटरी: मोदी सरकार के मंत्री भागवत कराड के हाथ लगी निराशा, BJP विधायक को मिला 7.5 करोड़ का फ्लैट

Mumbai MHADA Lottery Result: म्हाडा मुंबई बोर्ड के लॉटरी ड्रॉ में शामिल 4,082 फ्लैटों में से 1947 फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत थे। म्हाडा ने ये फ्लैट मुख्य रूप से पहाड़ी गोरेगांव (Pahadi Goregaon) में बनाए हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 14, 2023

mhada_lottery_2023_result_bhagwat_karad.jpg

केंद्रीय मंत्री भागवत कराड को नहीं लगा म्हाडा का फ्लैट!

Bhagwat Karad Mumbai MHADA Lottery Draw 2023: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी म्हाडा के मुंबई बोर्ड ने 4082 फ्लैटों के लिए आज लॉटरी ड्रा निकाला। म्हाडा (Mhada Mumbai Housing Lottery 2023) के इन किफायती घरों के लिए 1.20 लाख से अधिक आवेदक मिले थे। हालांकि महज 4082 आवेदकों के ही खुद के घर का सपना पूरा हो सका। म्हाडा ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लॉटरी ड्रा में सफल होने वाले आवेदकों की सूची जारी कर दी है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड (Dr Bhagwat Karad) ने भी म्हाडा के मुंबई बोर्ड के फ्लैट के लिए आवेदन किया था। मोदी सरकार के मंत्री कराड के अलावा विधायक आमश्या पाडवी, गढ़चिरौली के पूर्व विधायक हिरामण वरखडे, बीजेपी विधायक नारायण कुचे (BJP MLA Narayan Kuche) ने भी ताडदेव में म्हाडा के सबसे महंगे फ्लैट (Mhada Most Expensive Home Lottery Result) के लिए आवेदन किया था। सभी ने जन प्रतिनिधियों के लिए आरक्षित वर्ग से आवेदन किया था। हालांकि किस्मत ने जालना (Jalna) जिले के बदनापुर (Badnapur) से बीजेपी विधायक नारायण कुचे का साथ दिया और उन्हें ताड़देव का फ्लैट लॉटरी में लगा है। इस फ्लैट की कीमत साढ़े सात करोड़ रूपये से अधिक है। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के 4082 किफायती घरों के लिए 14 अगस्त को निकलेगी लॉटरी, सामने आई बड़ी अपडेट

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने दक्षिण मुंबई के ताडदेव में मौजूद उच्च आय वर्ग के फ्लैट के लिए आवेदन किया था। क्रिसेंट टॉवर में मौजदू इस फ्लैट का क्षेत्रफल 142.30 वर्ग मीटर है और इस की कीमत 7 करोड़ 57 लाख 94 हजार 267 रुपये है। हालांकि, इस फ्लैट के लिए सामान्य समूह (GP) और जन प्रतिनिधि समूह से विधायक नारायण कुचे ने दो अलग-अलग आवेदन किये थे।

मालूम हो कि म्हाडा मुंबई बोर्ड के लॉटरी ड्रॉ में शामिल 4,082 फ्लैटों में से 1947 फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत थे। म्हाडा ने ये फ्लैट मुख्य रूप से पहाड़ी गोरेगांव (Pahadi Goregaon) में बनाए हैं। पीएमएवाय-यू (PMAY-U) के लिए 22,472 आवेदन आये थे। जबकि 843 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैटों के लिए कम से कम 28,862 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से अधिकांश आवेदकों ने विक्रोली कन्नमवार नगर (Kannamwar Nagar Vikhroli) को पसंद किया था।

वहीँ, एलआईजी (निम्न आय समूह) श्रेणी में 1,034 फ्लैट शामिल थे, जिसके लिए 60,522 आवेदन म्हाडा को मिले। इसमें सबसे ज्यादा फ्लैट व आवेदन पहाड़ी गोरेगांव के लिए था। वहीँ, एमआईजी (MIG) श्रेणी यानी मध्यम आय समूह के लिए केवल 138 फ्लैट थे, जिसके लिए 8,395 आवेदक थे। इन आवेदकों की पहली पसंद उन्नत नगर गोरेगांव (Unnat Nagar Goregaon) थी। म्हाडा की लॉटरी में एचआईजी (HIG) श्रेणी के कुल 120 फ्लैट शामिल थे, जिसके लिए कुल 2,068 आवेदन ड्रॉ का हिस्सा बने। एचआईजी श्रेणी के सबसे ज्यादा आवेदन कांदिवली के शिम्पोली (Shimpoli Kandivli) में बने म्हाडा के फ्लैट के लिए आये थे।