
Mumbai MHADA Lottery: म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के मुंबई बोर्ड के 4082 सस्ते घरों (Flat) के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। इसके लिए म्हाडा अगस्त महीने के पहले सप्ताह में लॉटरी ड्रा का आयोजन कर सकती है। इस बीच, विक्रोली में म्हाडा (MHADA Flat Vikhroli) के सस्ते फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
मुंबई पुलिस एक ठग और उसकी महिला साथी की तलाश कर रही है। आरोप है कि दोनों ने एक दंपत्ति को विधायक कोटे का म्हाडा फ्लैट दिलाने का वादा किया था और कथित तौर पर उनसे 15 लाख रूपये की ठगी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने दंपत्ति को उनके नाम का अलॉटमेंट लेटर (Allotment Letter) और पजेशन लेटर (Possession Letter) दिया और एक सप्ताह में घर की चाबियां देने का वादा करके पैसे ऐंठे। यह भी पढ़े-मुंबई में म्हाडा के 4082 किफायती घरों के लिए कब होगा लॉटरी ड्रा? जानें कहां फंसा पेंच
हालांकि, पैसे लेने के बाद आरोपी उन्हें टालने लगे और बाद में फोन भी बंद कर दिया। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने इसी तरह से कई और लोगों के साथ धोखेबाजी की है। आरोपियों की पहचान विक्रोली के कन्नमवार नगर इलाके (Kannamwar Nagar Vikhroli) में रहने वाली साक्षी किरण अंबेकर (Sakshi Kiran Ambekar) और घाटकोपर (Ghatkopar) में रहने वाले संजय यादव (Sanjay Yadav) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता 32 वर्षीय मयूरी गायकवाड़ (Mayuri Gaikwad) एक निजी कंपनी में काम करती हैं। वह अपने पति अजित और दो बच्चों के साथ विक्रोली पूर्व में ही रहती हैं। दंपत्ति पिछले 9 साल से किराए के घर में रह रहे है।
दंपत्ति की शिकायत पर विक्रोली पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी) और 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि म्हाडा के सभी घरों के लिए कम्प्यूटरीकृत लॉटरी ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। इसलिए म्हाडा का फ्लैट दिलाने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
Updated on:
27 Jul 2023 08:36 pm
Published on:
27 Jul 2023 08:35 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
