
सोशल मीडिया पर बातचीत और फिर प्यार के चलते लड़के-लड़कियां अपना घर और यहां तक कि देश भी छोड़ रहे हैं। इस तरह के प्रेम प्रसंग के कई मामलों में धोखेबाजी भी देखने को मिल रही है। मुंबई में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़की को सोशल मीडिया पर प्यार का झांसा देकर धोखा दिया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नेपाल की एक नाबालिग लड़की अपने इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने के लिए सीमा पार कर भारत आई। लड़की ने सोचा था कि वर्चुअल दुनिया का उसका दोस्त जिंदगी भर उसके साथ रहने की कसम खाएगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा। नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के बाद लड़के ने उसे अनजान शहर में बेसहारा छोड़ दिया। यह भी पढ़े-पापा का PF का पैसा दे दूंगा लेकिन मेरे साथ... HR ने युवती से की घिनौनी डिमांड, पुलिस के पास पहुंचा मामला
बताया जा रहा है कि नेपाल की रहने वाली 15 साल की लड़की की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए मुंबई के पास मुंब्रा इलाके में रहने वाले एक लड़के से हुई। दोनों में पहले चैटिंग शुरू हुई और फिर मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। बात बढ़ते-बढ़ते प्यार तक पहुंच गई। इसी बीच नाबालिग लड़की आरोपी लड़के (बॉयफ्रेंड) से मिलने नेपाल से मुंबई आ गई।
दरअसल, लड़की शादी करके प्रेमी के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहती थी, लेकिन लड़के के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था। वह सिर्फ लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था। जब उसका मकसद पूरा हो गया तो उसने विदेश से आई लड़की से दूरी बना ली और उसे बेसहारा छोड़ दिया। इससे लड़की सदमे में आ गई। उसे नहीं पता था कि अब अंजान शहर में वह क्या करे।
इस बीच, दुष्कर्म की शिकार बनी पीड़िता मुंबई लोकल ट्रेन से अपने अज्ञात सफर पर निकल पड़ी। वह मध्य रेलवे की दादर लोकल में सवार हो गई। इस दौरान लड़की की हालत देखकर सहयात्रियों को कुछ अनहोनी होने का शक हुआ। उनमें से कुछ ने लड़की से उसकी इस हालत का कारण पूछा। तभी यह चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ।
इसके बाद यात्रियों ने नेपाल से आई लड़की को दादर स्टेशन पर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और शुरुआती जांच के बाद कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।
Updated on:
25 Mar 2024 06:46 pm
Published on:
25 Mar 2024 06:41 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
